फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Procter Gamble Company recalls some conditioner, shampoo sprays on finding carcinogens

P&G के शैंपू में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स मिलने की जानकारी, कंपनी ने वापस बुलाए भेजे गए कंसाइनमेंट

Sat, 18 Dec 2021 12:01 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Procter Gamble Company recalls some conditioner, shampoo sprays on finding carcinogens
प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी - फोटो : अमर उजाला

अगर आप पैंटीन और हर्बल ब्रांड के शैम्पू स्प्रे और ड्राई कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। यह हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि अमेरिका और कनाडा में इन ब्रांडो के जो शैम्पू और कंडीशनर बेचे जा रहे हैं, उनमें कैंसर पैदा करने वाले बेंजीन कैमिकल के होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


इसके बाद प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी (पीएंडजी) ने इस पर एक्शन लेते हुए बेचे गए उत्पादों को तत्काल प्रभाव से रिकॉल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने रिकॉल किए गए उत्पादों की संख्या का खुलासा नहीं किया, जिन्हें खुदरा और ऑनलाइन आउटलेट के माध्यम से वितरित किया गया था। पीएंडजी ने कहा कि कंपनी अपने समग्र हेयर केयर उत्पाद के एक फीसदी से भी कम का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि रिकॉल किए गए उत्पादों में अमेरिका में बने इसके ऑस्ट्रेलियाई और वाटरलेस ब्रांडों के उत्पाद भी शामिल हैं, जिसमें बेंजीन होने का पता लगाया गया है। कंपनी ने कहा कि उसे रिकॉल से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि उत्पादों में पाए गए बेंजीन के स्तर के दैनिक जोखिम से नकारात्मक स्वास्थ्य परिणाम होने की उम्मीद नहीं होगी। बता दें कि बेंजीन एक ऐसा केमिकल है, जो कैंसर का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed