फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Privatization of six government companies with BPCL is expected to be completed by March

उम्मीद : बीपीसीएल समेत छह सरकारी कंपनियों का निजीकरण मार्च तक पूरा हो जाएगा पूरा

Thu, 18 Nov 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Nov 2021 05:51 AM IST
सार

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा, बीपीसीएल के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प, पवन हंस, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और एनआईएनएल के लिए दिसंबर-जनवरी में वित्तीय निविदाएं मंगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Privatization of six government companies with BPCL is expected to be completed by March
बीईएमएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीपीसीएल समेत छह सरकारी कंपनियों का निजीकरण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा, बीपीसीएल के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प, पवन हंस, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और एनआईएनएल के लिए दिसंबर-जनवरी में वित्तीय निविदाएं मंगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन


2021-22 के अंत तक आएगा एलआईसी का आईपीओ
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि 19 वर्षों के बाद इस साल पांच-छह सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण देखने को मिलेगा। इनके निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में ही पूरी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनमें बोलियां लगाने के लिए निजी कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के भी इस वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में आने की संभावना है। इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed