{"_id":"61959c86594b1c0c833c7a2b","slug":"privatization-of-six-government-companies-with-bpcl-is-expected-to-be-completed-by-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : बीपीसीएल समेत छह सरकारी कंपनियों का निजीकरण मार्च तक पूरा हो जाएगा पूरा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
उम्मीद : बीपीसीएल समेत छह सरकारी कंपनियों का निजीकरण मार्च तक पूरा हो जाएगा पूरा
Thu, 18 Nov 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:51 AM IST
सार
निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा, बीपीसीएल के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प, पवन हंस, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और एनआईएनएल के लिए दिसंबर-जनवरी में वित्तीय निविदाएं मंगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
बीईएमएल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीपीसीएल समेत छह सरकारी कंपनियों का निजीकरण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा, बीपीसीएल के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प, पवन हंस, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और एनआईएनएल के लिए दिसंबर-जनवरी में वित्तीय निविदाएं मंगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
2021-22 के अंत तक आएगा एलआईसी का आईपीओ
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि 19 वर्षों के बाद इस साल पांच-छह सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण देखने को मिलेगा। इनके निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में ही पूरी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनमें बोलियां लगाने के लिए निजी कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के भी इस वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में आने की संभावना है। इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन