{"_id":"5d8b93268ebc3e939f40730f","slug":"prime-minister-economic-advisory-council-reconstituted-bibek-debroy-will-continue-to-be-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन, देवरॉय ही होंगे प्रमुख","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन, देवरॉय ही होंगे प्रमुख
Wed, 25 Sep 2019 10:06 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
विवेक देवराय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने विवेक देवराय की अध्यक्षता में ही एक बार फिर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का पुनर्गठन किया है। ईएसी-पीएम का पुनर्गठन दो साल के लिए किया गया है। रतन पी वाटल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य सचिव बने रहेंगे।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया है कि सरकार ने 26 सितंबर, 2019 से दो साल की अवधि के लिए ईएसी-पीएम का पुनर्गठन किया है। ईएसी-पीएम में दो पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा दो अंशकालिक सदस्य होंगे। अभी इस परिषद में तीन अंशकालिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
आशीमा गोयल अंशकालिक सदस्य बनी रहेंगी। एक अन्य नए अंशकालिक सदस्य साजिद चिनॉय होंगे। पुनर्गठित ईएसी-पीएम में दो मौजूदा अंशकालिक सदस्यों राथिन राय और शमिका रवि को स्थान नहीं मिला है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय है जो सरकार विशेषरूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और अन्य मुद्दों पर सलाह देती है।
विज्ञापन