फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Potatoes price risen due to deficiency of production

उत्पादन में कमी की वजह से आलू की कीमतों में आ रही तेजी

Fri, 27 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Potatoes price risen due to deficiency of production
आलू की पैदावार में आई कमी - फोटो : Getty
प्याज के विपरीत आलू के दाम में लगातार मजबूती आ रही है। दाल के बाद अब आलू की कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ सकती हैं। पिछले 25 दिनों में आलू के दाम में 20 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है और आलू की पैदावार को देखते हुए आने वाले समय में इसकी कीमतों में और तेजी की संभावना जाहिर की जा रही है।  कृषि मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2015-16 में आलू का उत्पादन 455.69 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2014-15 में 480 लाख टन आलू का उत्पादन किया गया था। आलू के थोक विक्रेताओं के मुताबिक उत्पादन में कमी की वजह से आलू के दाम में तेजी आ रही है।
विज्ञापन


कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के मुताबिक दिल्ली की आजादपुर मंडी में गत 2 मई को आलू का औसत भाव 1,060 रुपये प्रति क्विंटल थे जो 25 मई को 1,268 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए। उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादन के लिए मशहूर आगरा मंडी में 2 मई को आलू की कीमत 860 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो 25 मई 990 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। एपीएमसी के मुताबिक गुजरात की अहमदाबाद मंडी में आलू के भाव में पिछले 20 दिनों में लगभग 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

प्याज की कसर आलू पूरी करेगा

Potatoes price risen due to deficiency of production
इस बार आलू रूलाएगा - फोटो : Getty

आलू उत्पादकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की तरह आलू उत्पादन के बड़े राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल में भी आलू के उत्पादन में कमी आई है। इस साल पश्चिम बंगाल में 95 लाख टन आलू उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि पिछले साल पश्चिम बंगाल में आलू का उत्पादन 120 लाख टन था। आजादपुर मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र शर्मा के मुताबिक आलू के दाम 10-14 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हल्द्वानी से आने वाले आलू के थोक भाव 22-24 रुपये प्रति किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में हल्द्वानी आलू की कीमत थोक के मुकाबले दोगुनी हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में आलू के अधिक उत्पादन की वजह से अब तक आलू के दाम सामान्य स्तर पर थे। उत्पादन प्रभावित होने की वजह से आलू के निर्यात में भी कमी आई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अप्रैल-जनवरी में आलू के निर्यात में वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि के मुकाबले 44 फीसदी की गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2015-16 में आलू का निर्यात 1.53 लाख टन आलू का निर्यात किया गया था, जबकि पूर्व के वित्त वर्ष में इस अवधि में 2.74 लाख टन का निर्यात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed