फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   pm modi may announce one more hard decision on demonetization anniversary

नोटबंदी की वर्षगांठ पर फिर से चौंका सकते हैं PM, तैयारियों में जुटा PMO और वित्त मंत्रालय

Tue, 07 Nov 2017 12:58 PM IST
हिमांशु मिश्र
हिमांशु मिश्र Updated Tue, 07 Nov 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
pm modi may announce one more hard decision on demonetization anniversary

बीते साल 8 नवंबर के नोटबंदी की घोषणा कर पूरी दुनिया को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फैसले की पहली वर्षगांठ पर फिर से देश-दुनिया को चौंका सकते हैं। घोषणा संभवत: कालाधन से जुड़े हर स्रोत पर चोट करने की हो सकती है।

विज्ञापन


चूंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है, ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय इस मामले में बीच का रास्ता निकालने के लिए माथापच्ची में जुटा है। सूत्रों ने बताया की नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी कालाधन, बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने के लिए किसी बड़े फैसले की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल के 'गब्बर सिंह टैक्स' के बाद अब ममता ने GST को बताया 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोषणा के जरिए न सिर्फ नोटबंदी के फैसले के साथ डट कर खड़ा रहने का संदेश जाएगा, बल्कि यह भी संदेश जाएगा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार और कालाधन के मामले में किसी भी सूरत में रत्ती भर समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

इस घोषणा से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका रास्ता तलाशा जा रहा है। इस दिन पीएम मोदी राष्ट्र को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

pm modi may announce one more hard decision on demonetization anniversary
पीएम नरेंद्र मोदी

दरअसल नोटबंदी के सवाल पर इसकी पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा आमने सामने है। कांग्रेस ने जहां इस फैसले को अर्थव्यवस्था और गरीब विरोधी होने का संदेश देने के लिए देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है, वहीं इसके जवाब में भाजपा ने इस दिन को कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

भाजपा का मानना है कि विपक्ष के आरोपों केइतर आम लोगों ने नोटबंदी को न सिर्फ साहसिक फैसला माना है, बल्कि इसे कालाधन पर एक बड़े चोट के रूप में भी स्वीकार किया है। यही कारण है कि इस फैसले के बाद हुए विधानसभा पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई।

ऐसे में पार्टी इस फैसले पर अपने आक्रामक तेवर को और धार देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed