{"_id":"5bde6b4fbdec22561b6440a7","slug":"petrol-diesel-prices-decreases-again-on-4-november-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में अब ये हैं कीमतें","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में अब ये हैं कीमतें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Oil prices
- फोटो : ANI
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को एक बार फिर तेल के दाम घट गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 17 पैसे की कटौती की गई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 78.78 रुपये और डीजल की कीमत 73.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। यहां भी पेट्रोल के दाम 21 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे प्रति लीटर घटे हैं। अब यहां पेट्रोल की कीमत 84.28 रुपये और डीजल की कीमत 76.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल की कीमतों में 11 पैसे की कटौती की गई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 19 पैसे और 12 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है, जबकि इससे पहले तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। 16 दिनों में पेट्रोल के दाम 3 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम भी 2 रुपये से ज्यादा घट चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है।
Petrol & diesel prices in #Delhi today are Rs 78.78 per litre (decrease by Rs 0.21) & Rs 73.36 per litre (decrease by Rs 0.17),respectively. Petrol & diesel prices in #Mumbai today are Rs 84.28 per litre(decrease by Rs 0.21) &Rs 76.88 per litre (decrease by Rs 0.18), respectively pic.twitter.com/NdWrcgQ6gY
— ANI (@ANI) November 4, 2018