फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices decreases again on 3 novermber 2018

आज फिर घटे तेल के दाम, दिल्ली में अभी भी पेट्रोल की कीमत नोएडा से ज्यादा

Sat, 03 Nov 2018 11:39 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices decreases again on 3 novermber 2018
Oil prices - फोटो : ANI
तेल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल की कीमतों में 11 पैसे की कटौती की गई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 78.99 रुपये और डीजल की कीमत 73.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। यहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे और डीजल के दाम 12 पैसे घटे हैं। अब यहां पेट्रोल की कीमत 84.49 रुपये और डीजल की कीमत 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की कटौती की गई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 18 पैसे और 14 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज घट तो रहे हैं, लेकिन यहां अभी भी तेल की कीमतें नोएडा से ज्यादा हैं। नोएडा में दिल्ली की अपेक्षा तेल की कीमतें 2 रुपये कम हैं। आज यहां पेट्रोल की कीमत 76.99 रुपये और डीजल की कीमत 71.69 रुपये प्रति लीटर है। 

क्यों घट रही हैं तेल की कीमतें 

गौरतलब है कि एक दो दिन को छोड़ दें तो 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है, जबकि इससे पहले तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। 15 दिनों में पेट्रोल के दाम 3 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम भी 2 रुपये से ज्यादा घट चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed