फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices decreases again on 27 october 2018

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर कटौती, जानिए अब दिल्ली में कितनी हो गई कीमत

Sat, 27 Oct 2018 08:10 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices decreases again on 27 october 2018
Oil prices - फोटो : ANI

तेल के दामों में पहले हर रोज बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब हर रोज इसके दाम घट रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे गिरे हैं। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपये और डीजल की कीमत 74.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 40 पैसे और 37 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 85.93 रुपये और डीजल की कीमत 77.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती हुई थी। वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 25 पैसे और 8 पैसे घटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर से लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल के दाम लगभग 2 रुपये तक गिर चुके हैं, जबकि डीजल के दामों में भी 1 रुपये से ज्यादा की कटौती हो चुकी है। 

इससे पहले, पांच अक्तूबर को भी सरकार ने तेल के दामों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद कुछ राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटाया था, जिससे लोगों को तेल के बढ़ते दामों से थोड़ी निजात मिली थी। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed