फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Diesel Petrol Price Today 12 February 2021: Petrol Diesel Price 12 Feb 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: दिल्ली में 88 के पार पहुंचा पेट्रोल, मुंबई में भी टूटा रिकॉर्ड, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

Fri, 12 Feb 2021 09:34 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 12 February 2021: Petrol Diesel Price 12 Feb 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल डीजल की कीमत आज - फोटो : पीटीआई

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। लगातार चार दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम में आज 29 पैसे और डीजल में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 88.14 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल 78.38 रुपये और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 85.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 4.24 रुपये व 4.15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। 
विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 78.38 88.14
कोलकाता 81.96 89.44
मुंबई 85.32 94.64
चेन्नई 83.52 90.44


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed