दिल्ली में 12 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज क्या है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अगस्त से शुरू हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी को रोजाना कीमतों में होने वाले इजाफे की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी-थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। सरकार से तेल की कीमतों पर लगाम लगाने की गुहार का भी कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। हालांकि बुधवार को दामों में कोई इजाफा ना होने की वजह से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली लेकिन लेकिन गुरुवार को एक बार फिर दाम बढ़ गए हैं।
आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 12-12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं मुंबई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल में 13-13 पैसे की बढ़त हुई है। यहां आज पेट्रोल 90.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतें 10 पैसे बढ़ी थीं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.12 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा था। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.69 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के पार पहुंची थी।
इसी बीच बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले कर को घटाने की मांग पर कहा था कि इस तरह की कटौती से लंबी राहत नहीं मिलेगी क्योंकि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी अस्थिरता है। ऐसे समय में यदि केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्यों के मूल्य संवर्धित कर (वैट) में कमी का कोई उपाय करती है तो भी उसका असर कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा क्योंकि फिलहाल कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं हैं।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.00 per litre & Rs 74.24 per litre, respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 90.35 per litre & Rs 78.82 per litre, respectively. pic.twitter.com/TjSe5hPTNS
— ANI (@ANI) September 27, 2018