फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   upi transactions are not safe as hackers are hacking these codes too

आपके मोबाइल पर है हैकरों की नजर, UPI के जरिए भी ट्रांजेक्शन सुरक्षित नहीं

Mon, 11 Nov 2019 04:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 11 Nov 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
upi transactions are not safe as hackers are hacking these codes too

अब मोबाइल के जरिए होने वाले यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ट्रांजेक्शन पर हैकरों की नजर पड़ गई है। ऐसा होने से अब यह ट्रांजेक्शन भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस बारे में कई बैंकों ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि मोबाइल से मोबाइल पर होने वाले इस तरह के ट्रांजेक्शन को करने से पहले बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन

ऐसे हो रही है यूपीआई के जरिए हैकिंग

यूपीआई के जरिए हैकिंग को करने के लिए हैकर्स आपके मोबाइल डिवाइस का बिना जानकारी के Team Viewer, Any Desk और थर्ड पार्टी एप की मदद से अनाधिकृत एक्सेस ले रहे है। इसके बारे में लोगों को पता नही चलता है और एप के द्वारा खाते में मौजूद रकम ट्रांसफर हो जाती है। 

विज्ञापन

इन तरीकों हो रही है मोबाइल फोन में हैकिंग

  • आपके पास फोन आएगा, जिसमें कॉल करने वाला व्यक्ति अपने को बैंक का अधिकारी बताएगा। 
  • वो आपसे कहेगा कि वो मोबाइल बैंकिंग एप में आ रही दिक्कतों को सही करना चाह रहा है। 
  • ग्राहक सेवा अधिकारी के बजाए वो अपने को बैंक शाखा का मैनेजर या फिर शिकायत अधिकारी कह सकता है। 
  • अगर आपने  बैंक में ऑनलाइन या फिर मोबाइल बैंकिंग की शिकायत दर्ज की है, तो ऐसा होने में आसानी है। 
  • फ्रॉड करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया या फिर बैंक के शिकायत डेस्क से आपका नंबर ले सकता है। 
  • हैकर आपको ऊपर बताए गए किसी एक एप को डाउनलोड करने को कहेगा। 
  • एप इंस्टॉल करने बाद वो कुछ डिजिट कोड को शेयर करने के लिए कहेगा। 
  • कोड मिलने के बाद हैकर आपको कुछ परमिशन देने के लिए  कहेगा। 
  • जैसे ही आप परमिशन देंगे, हैकर का आपके मोबाइल फोन पर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाएगा। 
  • इसके बाद फोन से सारा बैंकिंग डाटा चोरी हो जाएगा। 
  • हैकर आपको एक एसएमएस भेजकर इसको किसी मोबाइल नंबर पर भेजने के लिए कहेंगे। 
  • जैसे ही आप मैसेज को फॉरवर्ड कर देंगे, हैकर आपके मोबाइल नंबर और यूपीआई को अपने मोबाइल डिवाइस पर ले लेगा। 
  • इसके बाद हैकर डेबिट कार्ड नंबर, पिन, एक्सपायरी डेट, ओटीपी और एमपिन को भी सेट कर लेगा। 

 

यह भी हैं और तरीके

  • पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती हैं।
  • इनका इस्तेमाल करने पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
  • आपको अपने बैंक खाते और नेट बैंकिंग की जानकारी फोन में सेव करके नहीं रखनी चाहिए।
  • अगर आप अपने फोन में बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड या कोई अन्य जानकारी की तस्वीर रखते हैं तो आपकी जानकारी आसानी से लीक हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपने नेट बैंकिंग का पासवर्ड, ओटीपी, पिन, कार्ड वेरिफिकेशन कोड (CVV) और यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा ना करें।
  • अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसकी रिकवरी स्मार्ट तरीके से करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed