{"_id":"5956e01d4f1c1b44748b4790","slug":"small-saving-scheme-gets-a-blow-government-reduces-interest-rates-before-gst-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"#GST से लगा पीपीएफ,सुकन्या योजना को झटका, ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
#GST से लगा पीपीएफ,सुकन्या योजना को झटका, ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के लिए संसद में अयोजित होने वाले जश्न से महज कुछ घंटे पहले ही सरकार की तरफ से आम नागरिकों को एक झटका मिला। यह झटका है पीपीएफ, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्घि योजना समेत छोटी बचतों में ब्याज दर में 0.1 फीसदी कटौती का। संशोधित ब्याज दरें आज से ही लागू हो गई हैं।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग से शुक्रवार को जारी एक परिपत्र के मुताबिक अब बचत की बेहद लोकप्रिय योजना- पीपीएफ और 5वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र पर आपको 7.9 फीसदी की जगह 7.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं किसान विकास पत्र पर अब से 7.5 फीसदी की दर से ही ब्याज मिल पाएगा जो पहले 7.6 फीसदी था।
वरिष्ठ नागरिकों की 5वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकुन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दरों में कमी की गई है और इन पर अब 8.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सरकार ने अब इन योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर संशाधित करना शुरू किया है। यह ब्याज दर जुलाई से सितंबर तक की तिमाही के लिए है। इन योजनाओं पर ब्याज घटने के बावजूद अभी भी दरें काफी आकर्षक है क्योंकि बैकों में इससे भी कम ब्याज दर पर जमा राशि स्वीकारी जा रही है।