{"_id":"5efae03c8ebc3e42c701ef53","slug":"sbi-icici-punjab-national-bank-with-10-banks-giving-home-loan-less-then-8-percent-interest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये 10 बैंक आठ फीसदी से कम ब्याज दर पर दे रहे हैं होम लोन, देखें पूरी सूची","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
ये 10 बैंक आठ फीसदी से कम ब्याज दर पर दे रहे हैं होम लोन, देखें पूरी सूची
Tue, 30 Jun 2020 12:18 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
होम लोन के लिए ब्याज दर आठ फीसदी से भी कम
अगर आप घर लेना चाह रहे हैं और घर लेने के लिए होम लोन लेने पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि देश में मौजूद बैंकों में होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर कौन दे रहा है। देश में कई राष्ट्रीय बैंक हैं जो होम लोन की सुविधा देते हैं लेकिन कुछ बैंकों की ब्याज दरें काफी ज्यादा हैं, ऐसे में ये देखना बहुत जरूरी होता है कि कौन-सा बैंक कितनी ब्याज दर पर लोन दे रहा है।
विज्ञापन
होम लोन लेने के लिए इन दस बैंकों की ब्याज दरों को एक बार देखा जा सकता है, ये बैंक होम लोन पर आठ फीसदी से कम ब्याज दर ले रहे हैं, आइए इन बैंकों की सूची पर एक बार नजर डालते हैं...
विज्ञापन
एक्सिस बैंक
ब्याज दर - 7.75-12 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का एक फीसदी (अधिकतम 10,000 रुपये)
एचडीएफसी बैंक
ब्याज दर - 7.5-8.5 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी (अधिकतम 3,000 रुपये)
भारतीय स्टेट बैंक
ब्याज दर - 7.35-8.25 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी
कैनेरा बैंक
ब्याज दर - 7.50-9.50 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी (अधिकतम 10,000 रुपये)
बैंक ऑफ बड़ोदा
ब्याज दर - 6.85-9.10 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी (अधिकतम 25,000 रुपये)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
ब्याज दर - 6.70-7.10 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी (अधिकतम 10,000 रुपये)
आईसीआईसीआई बैंक
ब्याज दर - 7.70-8.80 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - 0.5-0 फीसदी तक
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
ब्याज दर - 7.45-8.85 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.25 फीसदी (अधिकतम 10,000 रुपये)
पंजाब नेशनल बैंक
ब्याज दर - 6.70-7.40 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.35 फीसदी (अधिकतम 15,000 रुपये)
सेंट्रल बैंक
ब्याज दर - 6.85-9.05 फीसदी
प्रोसेसिंग फीस - लोन राशि का 0.5 फीसदी (अधिकतम 20,000 रुपये)