फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi may announce cut in repo rate in its bi monthly policy

RBI से मिल सकती है खुशखबरी, आज हो सकता है सस्ते कर्ज का ऐलान

Wed, 02 Aug 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 02 Aug 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
rbi may announce cut in repo rate in its bi monthly policy
- फोटो : BBC
रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल देश के तमाम लोगों को आज सस्ते होम, कार लोन का तोहफा दे सकते हैं। पटेल दोपहर बाद रिजर्व बैंक की नई रेपो रेट दर का ऐलान करेंगे।  थोक व खुदरा महंगाई दर में कमी के कारण आरबीई पर रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन


मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक आरबीआई गवर्नर ब्याज दरों में आधा फीसदी तक की कटौती कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर 20 साल के लिए 30 लाख रुपये के होम लोन पर 2.28 लाख रुपये की कमी आ सकती है। फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी HSBC की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई दर 4 फीसदी के सामान्‍य स्‍तर पर आ गई है। 
विज्ञापन


0.25 फीसदी कमी पर इतना होगा होगा होम लोन
बुधवार को अगर आरबीआई होम लोन के रेट में 0.25 फीसदी की कमी करता है तो फिर 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ का मानना है कि पटेल कम से कम 0.25 फीसदी की कटौती कर सकते हैं। बरूआ ने कहा कि उनका मानना है आरबीआई महंगाई दर में कमी को अनदेखा नहीं कर सकता है, जिससे उसको हर हाल में रेपो रेट में कटौती करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed