{"_id":"5996b84a4f1c1b49268b45d0","slug":"pics-of-new-50-rupees-note-viral-on-social-media-rbi-to-release-it-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI जल्द जारी करेगा 50 रुपये का नया नोट, गांधी के साथ हम्पी के रथ का फोटो","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
RBI जल्द जारी करेगा 50 रुपये का नया नोट, गांधी के साथ हम्पी के रथ का फोटो
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
new 50 rupees note
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। यह फ्लोरसेंट ब्लू कलर में होगा। नए नोट पर एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होगी, जबकि दूसरी ओर कर्नाटक के हम्पी के रथ की तस्वीर होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन
50 रुपये के नए नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा। इसके साथ ही आरबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपये के पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- जल्द आपके हाथ में आएगा 200 रुपये का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया ग्रीन सिग्नल
विज्ञापन
नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा होगा। साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित होगा। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी और महीन अक्षरों में RBI तथा भारत व INDIA और 50 लिखा होगा। नोट के सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा और इसके दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा।
साथ ही महात्मा गांधी की तस्वीर और 50 का वाटरमार्क भी होगी। विज्ञप्ति के अनुसार नोट के पिछले हिस्से में बाई ओर नोट प्रिंटिंग का साल होगा। इस हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो व नारा तथा लैंग्वेज पैनल और हम्पी के रथ की तस्वीर होगी। साथ ही पिछले हिस्से में देवनागरी लिपी में 50 लिखा होगा। नोट का साइज 66 मिमी × 135 मिमी होगा।
जल्द आएगा 200 रुपये का नोट
नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोट के बाद अब सरकार 200 रुपए का नया नोट ला रही है। आरबीआई ने इसकी छपाई के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे लोगों को पैसे के लेन-देन में सहायता मिलेगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा रही है। इस 200 रुपये के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।