निवेश के मंत्र 32: 37 फीसदी महिलाएं खरीदना चाहती हैं सोना, निवेश के लिए है बेहतर विकल्प
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विशेषज्ञ निवेशकों को हमेशा सलाह देते हैं कि अपने पोर्टफोलियो में निवेश का कुछ हिस्सा सोने में जरूर करें। इससे पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन आ जाता है तो जोखिम का खतरा कम रहता है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी सोने के भाव से संतुलन बना रहता है। 52 फीसदी भारतीय निवेशकों के पास किसी न किसी रूप में सोना है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विशेषज्ञ निवेशकों को हमेशा सलाह देते हैं कि अपने पोर्टफोलियो में निवेश का कुछ हिस्सा सोने में जरूर करें। इससे पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन आ जाता है तो जोखिम का खतरा कम रहता है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी सोने के भाव से संतुलन बना रहता है। 52 फीसदी भारतीय निवेशकों के पास किसी न किसी रूप में सोना है।
करीब 37 फीसदी भारतीय महिलाओं ने कभी भी सोने के आभूषण नहीं खरीदे लेकिन उनकी यह तमन्ना रहती है कि भविष्य में वह जरूर सोना अथवा सोने के आभूषण खरीदेंगी। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से ज्यादातर संभावित खरीदार देश के ग्रामीण इलाकों से हैं।
स्वर्ण उद्योग के लिए बड़ा लक्ष्य
रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'करीब 37 फीसदी भारतीय महिलाएं सोने की संभावित खरीदार हैं और स्वर्ण उद्योग के लिए यह एक बड़ा लक्ष्य बन सकता है। इन जवाब देने वालों में 44 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं जबकि 30 फीसदी महिलाएं शहरी क्षेत्रों से हैं। यह खुदरा आभूषण कारोबार करने वालों के लिए उल्लेखनीय संभावनाएं पैदा करती है।'
बेहतर वित्तीय निवेश का विकल्प है सोना
भारतीय महिलाएं सामान्य तौर पर सोना खरीदती हैं। यह उनकी पसंद है, यह टिकाऊ है और एक बेहतर वित्तीय निवेश के साथ ही पारिवारिक विरासत और सामाजिक रूप से स्वीकार्य उत्पाद है। इसमें खरीद-बिक्री का अनुभव भी बेहतर रहता है।
निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प
बाजार में सोने में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं। निवेशक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, ज्वैलरी के तौर पर फिजिकल फॉर्म, आदि के माध्यम से सोना खरीद सकते हैं। सोना निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है। विशेषक्षों के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमत में इजाफा हो सकता है।
सर्वेक्षण में हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि यह पीली धातु मौजूदा समय में युवतियों की मान-सम्मान और फैशन जरूरतों पर खरी नहीं उतरती है। सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि 18 से 24 साल की 33 फीसदी युवा महिलाएं समय समय पर सोने के आभूषण खरीदती रहती हैं।