{"_id":"59ed7e1b4f1c1b6d548b86d3","slug":"income-tax-department-launches-new-chat-service-for-tax-payers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू की ऑनलाइन चैट सर्विस, समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू की ऑनलाइन चैट सर्विस, समस्याओं का होगा समाधान
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
टैक्सपेयर को आने वाली समस्याओं को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग ने ऑनलाइन चैट की सुविधा शुरू की है। इसके तहत करदाता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर के अपनी परेशानी को बताकर के हल पा सकते हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर लॉन्च की सर्विस
डिपार्टमेंट ने अपनी वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर लाइव चैट ऑनलाइन का ऑप्शन शुरू किया है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कोई भी टैक्सपेयर अपनी टैक्स संबंघी परेशानी को लेकर के सवाल पूछ सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- फेस्टिव सीजन में भी उठा सकते हैं इनकम टैक्स में छूट का लाभ, ऐसे करें प्लानिंग
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ने इसके लिए अपने एक्सपर्ट के साथ-साथ सीए की एक टीम का गठन किया है, जो सभी सवालों का जवाब देगी। इस सिस्टम को आगे लोगों द्वारा मिलने वाले फीडबैक के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा।
सवाल पूछने के लिए ई-मेल आईडी जरूरी
टैक्सपेयर के पास अपनी ई-मेल आईडी होना जरूरी है, जिसके बाद वो अपने सवाल पूछ सकता है। इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल पूरी चैट भेजने के लिए किया जाएगा। लोग गेस्ट के तौर पर भी चैट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे।