फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   If you want a bank loan Without interruption then understand the importance of CIBIL score

सलाह: बिना रुकावट के चाहिए बैंक लोन, तो सिबिल स्कोर की अहमियत को समझना है बेहद जरूरी

Thu, 24 Mar 2022 09:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Mar 2022 09:33 AM IST
सार

बैंक हमेशा व्यक्ति का सिबिल स्कोर चेक कर के ही लोन देते हैं। इसे क्रेडिट स्कोर के तौर पर भी जाना जाता है। बैंक कर्जधारक के क्रेडिट स्कोर की मदद से यह देखते हैं कि वे समय पर लोन को चुकाते हैं या नहीं। इसके साथ ही बैंक यह भी चेक करते हैं कि क्या व्यक्ति ने किसी लोन की पेमेंट पर डिफॉल्ट किया है।

विज्ञापन
If you want a bank loan Without interruption then understand the importance of CIBIL score
loan

विस्तार

अगर आप छोटा या फिर बड़ा लोन लेने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपको बिना किसी रुकावट के आसान और कम ब्याज पर लोन मिले, तो इसके लिए अपने सिबिल स्कोर को समझना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लोन की मांग को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति अपने सिबिल स्कोर की अहमियत को समझे और अगर यह कमजोर है तो कुछ आसान तरीकों से इसे मजबूत बनाया जाए। 

विज्ञापन


सिबिल स्कोर के आधार पर लोन
दरअसल,  बैंक हमेशा व्यक्ति का सिबिल स्कोर चेक कर के ही लोन देते हैं। इसे क्रेडिट स्कोर के तौर पर भी जाना जाता है। बैंक कर्जधारक के क्रेडिट स्कोर की मदद से यह देखते हैं कि वे समय पर लोन को चुकाते हैं या नहीं। इसके साथ ही बैंक यह भी चेक करते हैं कि क्या व्यक्ति ने किसी लोन की पेमेंट पर डिफॉल्ट किया है। मतलब लोन मांगने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी की पूरी जानकारी बैंकों को उसके सिविल स्कोर के आधार पर ही पता चल जाती है। 
विज्ञापन


अच्छा क्रेडिट स्कोर है जरूरी
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर है तो यह आपको कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्राप्त करने में मदद कर सकता है। आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर तभी होगा जब आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होगी। इसलिए आपको लगातार अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर करने की कोशिश करते रहना चाहिए। आपको इसके लिए अपने क्रेडिट कार्ड बिल का पूरा भुगतान सही समय पर करना चाहिए और सभी लोन की ईएमआई का भुगतान तय समय पर करते रहने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूल से भी न करें ये गलतियां 
अगर आप किसी लोन की ईएमआई चुकाने में डिफॉल्ट करते हैं तो इसका सीधा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। इससे आपका सिबिल स्कोर घट जाता है। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आपने बिल समय पर नहीं चुकाया है तो क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर है। क्रेडिट मापने वाली कंपनियां आपका स्कोर कम कर देंगेी। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर आापको भविष्य में लोन लेने में आपको दिक्कत आएगी।

स्कोर कम होने के नुकसान
अगर आपका सिबिल स्कोर कमजोर है तो बैंक आपको आसानी से लोन नहीं देगा और देगा भी तो ज्यादा ब्याज दर पर। यानी लोने का भुगतान करने में आगे मुसीबत होगी और ज्यादा पैसा चुकाना होगा। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी बैंकों को इस संबंध में सलाह दी है कि बैंकों को लोन देने से पहले सिबिल कंफर्मेशन जरूर करना चाहिए. इससे लोन डिफॉल्ट की संभावना कम हो जाती है।


इन बातों का रखें ध्यान
अपने सिबिल स्कोर को सुधारने के लिए सबसे जरूरी है समय पर पेमेंट करना। क्रेडिट कार्ड पेमेंट या फिर किसी अन्य बिल या ईएमआई का भुगतान समय पर जरूर करें। क्योंकि इसका सीधा असर सिबिल स्कोर पर होगा। खर्च करने की आदत पर काबू रखना जरूरी है। उतना ही खर्च करें जितना जरूरी हो और उसका भुगतान समय पर कर सकें। क्रेडिट कार्ड से खर्च करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है और ध्यान रहे कि ड्यू डेट से पहले बिल भुगतान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed