फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   good news: now homeloan and emi can be paid by employee provident fund

खुशखबरीः ईपीएफ खाते से भी चुका सकेंगे होम लोन और ईएमआई

Fri, 05 May 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 May 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
good news: now homeloan and emi can be paid by employee provident fund
EPFO
अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। आपका सपना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पूरा कर सकता है। ऐसे कर्मचारी जिनका ईपीएफ अंशदान जमा हो रहा है, वह अपने घर के लिए होम लोन और उसकी ईएमआई भी ईपीएफ खाते से जमा कर सकते हैं। इसके लिए 10 कर्मचारियों को कॉपरेटिव सोसायटी बनानी होगी।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आगरा के क्षेत्रीय आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को गजट जारी हो चुका है। ईपीएफओ अंशधारकों के लिए सरकार ने कई सुविधाएं दी हैं। अंशधारकों को घर खरीदने के लिए उनके पीएफ एकाउंट से 90 फीसदी तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी, वहीं तीन साल से अंशदान जमा करने वाले 10 कर्मचारी कॉपरेटिव सोसायटी बनाकर होम लोन ले सकते हैं। 
विज्ञापन


ईपीएफ खाते से ही लोन की किश्त जमा की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ और सब्सिडी इस योजना में मिलते रहेंगे। ईडब्ल्यूएस के लिए तीन लाख रुपये, एलआईजी के लिए 3 से 6 लाख रुपये, एमआईजी के लिए 12 लाख रुपये और एमआईजी-2 के लिए 18 लाख रुपये का लोन ईपीएफ खाते से दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी, उपकरण खरीदने के लिए भी निकाल सकते हैं पीएफ

अभी तक बीमारी के लिए सर्टिफिकेट जमा करने पर ही कर्मचारी ईपीएफ निकाल सकते थे, लेकिन अब संशोधनों के बाद स्वघोषणा पत्र के जरिए भी कर्मचारी पीएफ निकासी कर सकते हैं। 6 माह की बेसिक सैलरी, डीए या जो भी कम हो, निकाली जा सकेगी। इसी तरह दिव्यांग कर्मचारी अपने मेडिकल उपकरणों के लिए भी पीएफ की निकासी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed