फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Fixed Deposits is popular to save money also get benefit of loan

अधिक ब्याज के लिए FD है सबसे अच्छा विकल्प, लोन की भी मिलती है सुविधा

Sun, 01 Sep 2019 11:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 01 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Fixed Deposits is popular to save money also get benefit of loan

यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। देश में बैंक मुख्य रूप से दो तरह के डिपॉजिट खाते ऑफर करते हैं। करंट या सेविंग खाता डिमांड डिपॉजिट्स कहलाते हैं जबकि फिक्स्ड या रेकरिंग डिपॉजिट्स को टर्म डिपॉजिट्स कहा जाता है। सेविंग अकाउंट बार-बार की जरूरतों के लिए खुलवाया जाता है तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के तहत जमा धन को एक निश्चित समय तक छोड़ना पड़ता है। इस अवधि में बैंक जमा रकम पर ब्याज देता है। 

विज्ञापन


बाजार में निवेश के तमाम आधुनिक विकल्प मौजूद होने के बावजूद आज भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन आपके लिए फिक्सड डिपॉजिट के फायदे और नुकसान जानना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन

मिलेगा निश्चित ब्याज 

एफडी की अवधि पूरी होने तक आपको वही ब्याज दर मिलेगा जो एफडी खुलवाते वक्त था। भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ब्याज दरों में कटौती करे, या उसे बढ़ाए, इसका एफडी पर कोई असर नहीं पड़ता। केवल नई खोले जाने वाली एफडी और टेनयोर पूरा होने के बाद एफडी रिन्युअल पर ही ब्याज दर में बदलाव होता है। मौजूदा एफडी धारकों को इससे किसी भी तरह का फायदा या नुकसान नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका, आज से रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा
 

अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग

लोग ज्यादातर एफडी छह महीने, एक साल या दो साल के हिसाब से कराते हैं। लेकिन बैंकों में आप एक दिन की एफडी भी करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर अलग-अलग होता है। इसलिए किसी भी बैंक में एफडी खुलवाने से पहले आपको उसकी अवधि और ब्याज दर को देख लेना चाहिए। 

मैच्योरिटी पीरियड से पहले तुड़वा सकते हैं एफडी

बैंक एफडी की मैच्योरिटी पीरियड से पहले उसे तुड़वाने या पैसे निकालने की भी सुविधा देते हैं। जरूरत पर धारक अपनी एफडी तुड़वा सकते हैं। हालांकि इसके लिए बैंक प्री-मैच्योरिटी चार्ज भी वसूलते हैं। 

लोन की भी मिलती है सुविधा

बैंक द्वारा आपको एफडी के ऊपर लोन की भी सुविधा मिलती है। इससे आपको जरूरत के समय पैसे भी मिल जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) एफडी पर एफडी अमाउंट के 90 फीसदी तक का लोन उपलब्ध कराता है। लोन की राशि 25,000 रुपये से पांच करोड़ रुपये तक है। 

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ

सभी बैंक एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को खास सुविधा देते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर सामान्य से ज्यादा होती है। अधिकतर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देते हैं। 
 

यह भी पढ़ें: पीएफ और सभी सरकारी योजनाओं को जाएंगे भूल, इन बैंकों की एफडी में मिल रहा है मोटा रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed