फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo members to get 8.65 percent interest rate in this fiscal

ईपीएफओ ने दिया झटका, जमा रकम पर घटा दी ब्याज दर

Thu, 13 Apr 2017 06:15 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Thu, 13 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
epfo members to get 8.65 percent interest rate in this fiscal
epfo

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 4 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों को झटका देते हुए जमा रकम पर ब्याज दर को घटा दिया है। अब इस वित्त वर्ष में पीएफ खाताधारकों को अपनी जमा रकम पर काफी कम ब्याज मिलेगा। पिछले वित्त वर्ष में पीएफ धारकों को 8.7 फीसदी ब्याज मिला था, जिसे घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बैंकों और स्मॉल सेविंग स्कीम के अनुरुप की गई ब्याज दर

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस ब्याज दर का फैसला सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की दिसंबर में हुई बैठक में लिया गया था। वित्त मंत्रालय ने इससे पहले श्रम मंत्रालय को पत्र लिखकर ईपीएफ की दर को घटाने को कहा था। सरकार इससे पहले ही स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर को कम करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

पहले दिया था यह तोहफा

epfo members to get 8.65 percent interest rate in this fiscal

इससे पहले ईपीएफओ ने 20 साल तक ईपीएफ स्‍कीम में कंट्रीब्‍यूट करने वाले मेंबर्स को 50 हजार रुपए तक लाइफ बेनेफिट देगा। इससे करीब 4 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। यह बैठक बुधवार को हुई थी। 

इस स्‍कीम के तहत सदस्य की मौत होने पर अधिकतम 6 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान पहले से था, लेकिन कोई मिनिमम लिमिट नहीं थी। लाइफ बेनेफिट सरकार की मंजूरी के बाद पॉयलट प्रोजेक्ट बेसिस पर दो साल के लिए मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद इसे रिव्यू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed