फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   E Filing is helpful for taxpayers

सुविधाजनक है आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग

Mon, 10 Aug 2015 11:50 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
E Filing is helpful for taxpayers

आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रकिया को ज्यादातर लोग एक पेचीदा, उबाऊ और काफी समय लेने वाला काम मानते हैं, जिसमें काफी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है। इसे सरल बनाते हुए सरकार ने ई-फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह काफी मददगार साबित हो रही है।है।

विज्ञापन


ई-फाइलिंग का मतलब है इंटरनेट का प्रयोग करते हुए कहीं से भी किसी भी समय इलेक्ट्रॉनिक रूप से आयकर रिटर्न जमा करना। सालाना 5 लाख रुपये से ज्यादा आय वालों के लिए आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग अनिवार्य है।
विज्ञापन


आयकर रिटर्न तीन तरीकों से की जा सकती है। पहला तरीका आयकर रिटर्न सत्यापन पावती (ITR-V) पर डिजिटल हस्ताक्षर करना है।

दूसरा तरीका ITR-V की हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर करके उसे सीपीसी, बंगलूरू भेजने का है।

तीसरा तरीका इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (EVC) की नई प्रणाली का प्रयोग करना है। करदाता चार तरीकों से EVC प्राप्त कर सकते हैं नेट बैंकिंग द्वारा, आधार संख्या द्वारा, एटीएम द्वारा या आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीसी प्राप्त करने के तरीके

E Filing is helpful for taxpayers

1. नेट बैंकिंग के माध्यम से EVC: इस स्थिति में, आयकर विभाग से पंजीकृत कुछ निर्दिष्ट बैंक अपने खाताधारकों को ई-फाइलिंग वेबसाइट पर प्रत्यक्ष संपर्क प्रदान करते हैं। ई-फाइलिंग विकल्प पर क्लिक करने पर, खाताधारक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पहुंच जाएगा जहां वह EVC बना सकता है। बनाया गया EVC करदाता के पंजीकृत ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा, जिसे आयकर रिटर्न के सत्यापन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

2. आधार संख्या के माध्यम से: करदाता EVC बनाने के लिए ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपनी आधार संख्या को अपने पैन से संबद्ध कर सकते हैं। एक बार आधार संख्या के पैन नंबर से संबद्ध हो जाने पर, वन टाइम पासवर्ड (OPT) बन जाएगा और करदाता के मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

3. एटीएम के माध्यम से: सभी करदाता एटीएम के माध्यम से EVC बना सकते हैं यदि करदाता का एटीएम कार्ड पैन से वैधीकृत बैंक खाते से संबद्ध है और बैंक भी आयकर विभाग से पंजीकृत है। करदाता अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके पंजीकृत बैंक के एटीएम से संपर्क कर सकता है। बैंक यह अनुरोध ई-फाइलिंग वेबसाइट को सूचित करेगा जो EVC जारी करेगा और EVC को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजेगा।

4. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट से: करदाता आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in का
प्रयोग करते हुए भी EVC बना सकते हैं। हालांकि यह सुविधा उन्हीं को उपलब्ध है जिनकी कुल य 5 लाख रुपये या इससे कम है और वह आयकर रिफंड का दावा नहीं कर रहे हैं।

EVC सत्यापन एक वैकल्पिक प्रक्रिया है। यदि करदाता चाहे तो वह ITR-V को भौतिक रूप से सीपीसी, बंगलूरू को भेजना जारी रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed