{"_id":"5ef8933f8ebc3e4319203008","slug":"during-covid-19-pandemic-yes-bank-introduce-a-new-digital-service-savings-account-for-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक की घर बैठे सुविधा, इस खाते को खुलवाने पर ऑनलाइन खरीदारी समेत 100 से ज्यादा फायदे","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
यस बैंक की घर बैठे सुविधा, इस खाते को खुलवाने पर ऑनलाइन खरीदारी समेत 100 से ज्यादा फायदे
Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के बीच यस बैंक की नई डिजिटल सेवा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में ग्राहकों की सुविधा के लिए निजी क्षेत्र के यस बैंक ने डिजिटल सर्विस वाले बचत खाते की शुरुआत की है। कोरोना वायरस महामारी की वजह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और लोगों के घरों से बाहर ना निकलने के कारण यस बैंक अपने ग्राहकों के लिए ये सुविधा लेकर आया है।
विज्ञापन
बैंक का कहना है कि इस सेवा के जरिए बचत खाता खुलवाने के लिए लोगों को बैंक की शाखा पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर बैठे ही खाता खुलवाया जा सकता है। साथ ही दूसरे कामों को करने में भी आसानी मिलेगी। बैंक के मुताबिक इस डिजिटल खाते के साथ वर्चुअल डेबिट कार्ड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस सुविधा के जरिए ग्राहक बैंक की बेवसाइट या एप के जरिए मोबाइल पर लेन-देन, पैसों के ट्रांसफर, ऑनलाइन खरीदारी समेत 100 से ज्यादा सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है। बैंक का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से लोगों के बीच काम करने का तरीका बदल रहा है और बैंक के संचालन को रोका भी नहीं जा सकता है। इसलिए बैंक ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले यस बैंक ने कोविड-19 मरीजों के लिए बेहतर सेवा शुरू की थी, बैंक ने जमा पर ज्यादा फोकस करते हुए कोविड-19 बीमारी के लिए स्वास्थ्य कवर के साथ-साथ एफडी की पेशकश भी की थी। इस सेवा के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ गठबंधन किया गया है। इसके तहत एक लाख रुपये से ज्यादा की नई FD पर 25,000 रुपये के बीमा कवर के लिये प्रीमियम का भुगतान बैंक खुद करेगा।
बैंक की इस नई FD योजना के तहत एक लाख रुपये के एक साल या इससे ज्यादा के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिल रहा है। इसके साथ ही जमाकर्ता के कोविड-19 संक्रमित मिलने पर उसे मोटे तौर पर 25,000 रुपये का बीमा लाभ मिलेगा।