फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Coronavirus Tested Free Under Ayushman Bharat Yojna government scheme know you can get benefit or not

मोदी सरकार की इस योजना के जरिए फ्री में होगा कोरोना का इलाज, देखें किसको मिलेगा लाभ

Fri, 10 Jul 2020 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Tested Free Under Ayushman Bharat Yojna  government scheme know you can get benefit or not
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोग इसके इलाज के खर्च से परेशान हैं। सरकारी अस्पतालों में कई लोग इलाज करा रहे हैं इसलिए वहां बेड पहले से फुल नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग नीजी अस्पतालों की ओर रूख कर रहे हैं। लेकिन निजी अस्पतालों में इलाज काफी महंगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ी है। हालांकि इरडा ने कहा है कि इंश्योरेंस कंपनियां स्वास्थ्य बीमा में कोरोना के इलाज का खर्च भी शामिल करेंगी।

विज्ञापन


इस सरकारी योजना का उठाएं लाभ
ऐसे में आप केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। यह योजना इसलिए खास है क्योंकि इसके तहत हर परिवार को साल में एक बार पांच लाख रुपये तक फ्री में इलाज किया जाता है। इसका लाभ उठाने वाले लोगों को ई-कार्ड दिया जाता है, जिसके जरिए कैशलेस सुविधा का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत पहले ही इसके लाभार्थियों के लिए कोरोना वायरस के इलाज को मुफ्त कर दिया गया था। इसके बाद मई तक से इस योजना के तहत दो हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना का इलाज किया जा चुका है या इलाज चल रहा है। 

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना बताया था। वहीं, सितंबर 2018 में इसके लॉन्च के बाद से, एबी-पीएमजेएवाई के तहत एक करोड़ लोगों ने इसकी सुविधा का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत, तीन हजार लोगों की कोविड-19 जांच की गई है।

आइए जानते हैं इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं।

आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको 'एम आई एलिजिबल' का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। अब आपके मोबाइल में एक OTP आएगा, जिसे भरकर सब्मिट करना होगा और अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजना में निवेश कर मुनाफा कमाने का आखिरी मौका, जल्द करें वरना होगी देर
 

अब आपके सामने कुछ कैटेगरी आएंगी। इसपर क्लिक करें। इसमें आपका नाम, एचएचडी नंबर, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के ऑप्शन होंगे। जिसमें आप क्लिक करके पता कर सकते हैं कि आपका नाम आयुष्मान भारत योजना में नाम शामिल है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed