{"_id":"5e3580cf8ebc3e4b08726f7b","slug":"budget-2020-this-is-calculation-of-one-rupee-government-earns-64-paise-from-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2020: जाने एक रुपये का पूरा हिसाब-किताब, 64 पैसे की कमाई केवल टैक्स के जरिए","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बजट 2020: जाने एक रुपये का पूरा हिसाब-किताब, 64 पैसे की कमाई केवल टैक्स के जरिए
Sat, 01 Feb 2020 07:14 PM IST
paliwal पालीवाल
बजट डेस्क, अमर उजाला
बजट डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार को मिलने वाले प्रत्येक एक रुपये में 64 पैसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर से मिलेंगे। हालांकि कर और शुल्क के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा राज्य सरकारों का है। बजट दस्तावेज में बताया गया है कि कुल खर्च में 20 फीसदी हिस्सा इस मद में जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट के मुताबिक, हर एक रुपये के राजस्व में जीएसटी की हिस्सेदारी 18 पैसे की होगी। कॉरपोरेशन कर से भी 18 पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
100 पैसे कहां से आएंगे
- उधार एवं देनदारी 20 पैसे
- कारपोरेट कर 18 पैसे
- व्यक्तिगत आयकर 17 पैसा
- माल एवं सेवा कर 18 पैसा
- सीमा शुल्क 4 पैसा
- केंद्रीय उत्पाद शुल्क 7 पैसा
- कर-भिन्न राजस्व 10 पैसा
- ऋण से अलग पूंजी प्राप्तियां 6 पैसा
कुल एक रुपया
रुपया कहां जाएगा
- केंद्र प्रायोजित योजनाएं 09 पैसा
- केंद्रीय क्षेत्र की योजना 13 पैसा
- ब्याज अदायगी 18 पैसा
- रक्षा 8 पैसा
- आर्थिक सहायता 6 पैसा
- वित्त आयोग एवं अन्य अंतरण 10 पैसा
- करों एवं शुल्कों में राज्यों का हिस्सा 20 पैसा
- पेंशन 6 पैसा
- अन्य व्यय 10 पैसा
कुल एक रुपया