{"_id":"5b39dc284f1c1bf76e8bb1f4","slug":"adhar-card-based-authentications-lowest-falls-in-june-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इस साल जून माह में आधार का इस्तेमाल सबसे कम किया गया ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इस साल जून माह में आधार का इस्तेमाल सबसे कम किया गया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डॉट काम
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
aadhar for bail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड के जरिए आपके कई जरूरी काम निपटते हैं। आधार आपकी बतौर नागरिक इस देश में पहचान है। आधार से आपके दस्तावेज, सरकारी कार्य सहित अन्य गतिविधियां प्रमाणित होती है। हालांकि अब अपनी प्रमाणिकता के लिए लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल कम करने लगे हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो आधार का इस्तेमाल जून में साल भर में सबसे निचले स्तर पर आ गया है। पिछले साल आधार कार्ड के जरिए देशभर में 1.48 अरब प्रमाण पेश किए गए। यह एक रिकॉर्ड था। लेकिन पिछले माह जून में इसमें 40 फीसदी की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
जून में 85.9 करोड़ बार प्रमाण के लिए आधार का इस्तेमाल किया गया
आधार
- फोटो : self
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के मुताबिक, जून में 85.9 करोड़ बार प्रमाण के लिए आधार का इस्तेमाल किया गया। बैंक और मोबाइल फोन कस्टमर्स के अलावा अन्य सुविधाओं को आधार से लिंक करने की अंतिम समय सीमा बढ़ाने के 3 माह के अंदर इस तरह की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण में 10 मई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था
aadhar card
उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सुप्रीम कोर्ट में सामान्य कामकाज सोमवार से शुरू हो रहा है। आधार और उससे संबंधित पंजीयन तथा प्रमाणन के मामले पर शीर्ष अदालत का फैसला जल्द आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण में 10 मई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद सरकार ने परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) को आधार के साथ लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अगले साल 31 मार्च कर दी है। इधर आधार कार्ड को रियायती दरों पर सरकारी राशन दुकानों से अनाज के लिए लिंक करने की समयसीमा को भी तीन महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर गिया गया है।
फरवरी 2018 में प्रमाणन की संख्या 99.6 करोड़ थी
डेमो इमेज
पिछले साल सितंबर माह के बाद से मार्च के अलावा आधार आधारित प्रमाणन प्रक्रिया में हर माह गिरावट देखी गई है। यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार फरवरी 2018 में प्रमाणन की संख्या 99.6 करोड़ थी, जो मार्च में बढ़कर 1.1 अरब हो गई थी। वहीं, सितंबर में 1.48 अरब के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आधार आधारित प्रमाणन अक्टूबर में घटकर 1.46 अरब रह गया था। पिछले साल जुलाई में 96.6 करोड़ आधार आधारित प्रमाणन किए गए थे। अगस्त में यह आंकड़ा 1 अरब था।
अब तक 1.2 अरब आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं
आधार
- फोटो : SELF
गौरतलब है कि जब कोई व्यक्ति सर्विस लेने के लिए या मौजूदा सेवा के तहत अपना यूनीक नंबर देता है आधार आधारित प्रमाणन मिल जाता है। देशभर में अब तक 1.2 अरब आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं।