फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Aadhaar card is not linked with pan card then it can be Freeze

आधार से लिंक न कराया पैन तो हो जाएगा फ्रीज

Sun, 23 Apr 2017 02:44 PM IST
विजय सक्सेना, इलाहाबाद
विजय सक्सेना, इलाहाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is not linked with pan card then it can be Freeze
पैन कार्ड (File photo) - फोटो : Amar Ujala

अगर आप ने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो इस काम में देरी मत करिए, क्योंकि 30 जून तक ऐसा न कराया तो पैन कार्ड फ्रीज हो जाएंगे, फिर आप न रिटर्न दाखिल कर सकेंगे, न ही रिफंड प्रोसेस होगा। बैंक खातों में 50 हजार रुपये भी जमा करना भी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इतनी रकम जमा करने के लिए पैन दर्ज करना आवश्यक होता है।

विज्ञापन

इलाहाबाद में करदाताओं की संख्या तकरीबन 2.50 लाख है। ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है, जो रिटर्न तो नहीं दाखिल करते लेकिन उनके पास पैन है। इन सभी को अपने पैन आधार से लिंक कराने हैं। इनमें से अब तक बमुश्किल 10 फीसदी लोगों ने पैन को आधार से लिंक कराया है। तय समय सीमा के भीतर पैन को आधार से लिंक न कराने वालों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया ठप हो जाएगी। करदाताओं के रिफंड का प्रोसेस भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


कर एवं वित्त सलाहकार डॉ पवन जायसवाल का कहना है कि  उनके लिए पैन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है जो आयकर रिटर्न नहीं दाखिल करते लेकिन पैन रखे हैं। आधार से लिंक न कराने पर ऐसे लोग अपने बैंक खातों में एकमुश्त 50 हजार रुपये नहीं जमा कर सकेंगे। तय समय पर पैन को आधार से लिंक न कराने पर वह फ्रीज हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कराएं पैन को आधार से लिंक

Aadhaar card is not linked with pan card then it can be Freeze
pan card

पैन को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया आसान है। आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पैन दर्ज करना होगा। इसके बाद वह वन टाइम पासवर्ल्ड (ओटीपी) पूछेगा। ओटीपी में ही आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके तुरंत बाद पैन के आधार से लिंक होने का सत्यापन हो जाएगा। इस काम के लिए आयकर विभाग ने टिन फैसिलेटेशन सेंटर और टीआरपी मुहैया कराएं हैं, जिनकी लिस्ट ऑनलाइन देखी जा सकती है। 

वहीं काफी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जिनके पैन और आधार में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है। ऐसे लोगों को उसे लिंक कराने में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उन्हें आयकर विभाग की वेबसाइट पर जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद पैन आधार से लिंक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed