{"_id":"602914cd8ebc3ee93e12b5d3","slug":"ongc-subsidiary-company-for-gas-business-soon-reliance-would-be-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कारोबार के लिए रिलायंस की राह पर ओएनजीसी, अलग कंपनी बनाने का फैसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
गैस कारोबार के लिए रिलायंस की राह पर ओएनजीसी, अलग कंपनी बनाने का फैसला
Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) गैस कारोबार के लिए एक अलग अनुषंगी कंपनी का गठन कर रही है। यह कंपनी उसकी (ओएनजीसी की) परियोजनाओं की गैस खरीद सकती है। इसका गठन रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई अलग गैस कंपनी की तर्ज पर होगा।
विज्ञापन
ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने नई कंपनी के गठन के प्रस्ताव को 13 फरवरी को मंजूरी दी। इसके शत प्रतिशत शेयर ओएनजीसी के पास होंगे। यह जानकारी कंपनी की तिमाही वित्तीय रपट में दी गई है। यह कंपनी गैस, एलएनजी, बायोगैस, मीथेन जैसे ईंधनों की खरीद, विपणन एवं व्यापार करेगी।
विज्ञापन
खुली नीलामी में गैस खरीद सकेगी
इस घटनाक्रम के जानने वाले लोगों ने कहा कि ओएनजीसी की यह अनुषंगी केजी बेसिन की उनकी केजी-डी5 जैसी परियोजनओं की गैस खरीदने के लिए भी बोली लगा सकती है। सरकार ने अक्टूबर 2020 के एक नीतिगत निर्णय के तहत गैस उत्पादकों से जुड़ी कंपनियों को उनसे खुली नीलामी के तहत गैस की खरीद की छूट दे दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सम्बद्ध कंपनी रिलायंस ओ2सी लि. ने इसी नीति के तहत पांच फरवरी को हुई नीलामी में गैस खरीदी थी।
विज्ञापन