फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   one stick of cigarette will cost 25 rupees once the gst comes into effect

GST: कश लगाना हो जाएगा महंगा, 25 रुपये तक हो जाएगी एक सिगरेट की कीमत

Mon, 19 Jun 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 19 Jun 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
one stick of cigarette will cost 25 rupees once the gst comes into effect
सिगरेट - फोटो : getty images
1 जुलाई से पूरे देश में लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस से सिगरेट का कश लगाना और गुटखा खाना काफी महंगा हो जाएगा। जुलाई से एक सिगरेट की कीमत 8 रुपये से लेकर के 25 रुपये तक पहुंच जाएगी, वहीं 10 रुपये वाला गुटखा 34 रुपये का हो जाएगा। 
विज्ञापन


जीएसटी में सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों पर 28 फीसदी टैक्स के साथ-साथ सेस भी लगेगा। सेस की दर सिगरेट पर 5 से लेकर के 60 फीसदी तक लगेगा। वहीं गुटखा पर 20.40 रुपये की दर से अतिरिक्त सेस लगेगा। इससे इनका सेवन करने वालों पर काफी बोझ पड़ेगा। सरकार का मकसद इन उत्पादों का लोग कम से कम इस्तेमाल करें, इसलिए इन पर ऐसी दर लगाई गई है। 
विज्ञापन

इतना लगेगा टैक्स, ये हो जाएगी नई दर

one stick of cigarette will cost 25 rupees once the gst comes into effect
tobacco
सूची 65mm से नीचे की सिगरेट 65mm से 70mm की लंबाई वाली  सिगरेट 70mm से 75mm की लंबाई वाली  सिगरेट 75mm से अधिक लंबाई वाली सिगरेट पान मसाला गुटखा युक्त पान मसाला
प्रति यूनिट के हिसाब से दर (A) रुपये 5 रुपये 10 रुपये 15 रुपये 15 रुपये 5 रुपये 10
सेस की दर (B)  रुपये 0.25 (5%) रुपये 0.50 (5%) रुपये 0.75 (5%) रुपये 0.75 (5%) रुपये 3 (60%) रुपये 20.40
प्रति 1000 स्टिक पर लगने वाली दर (C) रुपये 1.591 रुपये 2.876

 

(नॉन फिल्टर) और

Rs 2.126

(फिल्टर)

रुपये 2.876

 

(फिल्टर और नॉन फिल्टर)

रुपये 4.170

 

(फिल्टर और नॉन फिल्टर)

मान्य नहीं मान्य नहीं
जीएसटी दर @28% (D) रुपये 1.40 रुपये 2.80 रुपये 4.20 रुपये 4.20 रुपये 1.40 रुपये 2.80
एमआरपी (A + B+C+D) रुपये 8.016 रुपये 16.176(नॉन फिल्टर)
रुपये 15.426(फिल्टर)
रुपये 21.502 (फिल्टर और नॉन फिल्टर) रुपये 24.12 रुपये 9.40 रुपये 33.20

सर्वे का दावा- तंबाकू सेवन करने वालों में आई 33 फीसदी की कमी

one stick of cigarette will cost 25 rupees once the gst comes into effect

वहीं एक एनजीओ द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार भारत में तंबाकू का सेवन करने वालों में 33 फीसदी की कमी आई है। इसके अलावा 53 फीसदी लोग इनका सेवन छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

भारत में इसको ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे ने अगस्त 2016 से फरवरी 2017 के बीच किया था, जिसके अनुसार सिगरेट और गुटखे के पैकेट पर पिक्चर वार्निंग से असर पड़ा है। 15 से 17 साल की उम्र वाले 54 फीसदी बच्चे इसको छोड़ने की सोच रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed