फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oil companies are suffering due to debit card payment

डेबिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भुगतान, तेल कंपनियों को पड़ रहा भारी

Tue, 14 Feb 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
oil companies are suffering due to debit card payment
- फोटो : File Photo
नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के क्रम में देशभर के पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट एमडीआर से मुक्ति से ग्राहकों को तो सुविधा मिल रही है। लेकिन इससे तेल बेचने वाली सरकारी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी 31 मार्च तक तो वर्तमान व्यवस्था ही चलती रहेगी, लेकिन आगे के लिए कुछ सोचना होगा।
विज्ञापन


देश के एक सरकारी तेल विपणन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अभी तो डेबिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर जो एमडीआर लग रहा है, उसका भुगतान तेल कंपनियां कर रही हैं। लेकिन ऐसी व्यवस्था ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है। हालांकि, उनका कहना है कि इस बारे में सरकार में उच्च स्तर पर बात चल रही है और इसका कुछ न कुछ समाधान निकलेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्घता जताते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री  अरुण जेटली ने कुछ दिन पहले कहा था कि इस तरह के पेमेंट का  वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही डेबिट कार्ड पेमेंट पर लगने वाले चार्जेस भी कम होंगे। रिजर्व बैंक इस दिशा में काम कर रहा है। अभी पेमेंट्स एंड सेटलमेंट एक्ट के तहत रिजर्व बैंक ने एक हजार  रुपए के डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर एमडीआर 0.25 फीसदी तय किया है, जबकि 2000 रुपए  तक के ट्रांजैक्शन पर यह 0.50 फीसदी तय किया गया है।  2000 रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन पर चार्ज तय करने का कार्य चल रहा है और यह जल्द ही पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जो अंतरिम व्यवस्था बनी है, उसमें पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर  लगने वाला शुल्क तेल कंपनियों द्वारा वहन किया जा रहा है। जहां तक क्रेडिट कार्ड की बात है तो उसमें शुल्क का भुगतान ग्राहकों को ही करना होगा क्योंकि क्रेडिट कार्ड में खरीदारी उधारी में होती है और उसमें ग्राहकों को कुछ अवधि के अंदर भुगतान करने की छूट मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed