{"_id":"6197e1270dad041fca45c704","slug":"now-you-will-be-able-to-make-changes-in-the-nomination-of-epf-and-eps-digitally-epfo-has-given-the-facility-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: अब डिजिटल रूप से ईपीएफ और ईपीएस के नॉमिनेशन में बदलाव कर सकेंगे, ईपीएफओ ने दी सुविधा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
काम की खबर: अब डिजिटल रूप से ईपीएफ और ईपीएस के नॉमिनेशन में बदलाव कर सकेंगे, ईपीएफओ ने दी सुविधा
Fri, 19 Nov 2021 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:08 PM IST
सार
ईपीएफओ के ई-नॉमिनेशन में एक से अधिक लोगों को भी जोड़ा जा सकता है। ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से ईपीएफ और ईपीएस नॉमिनेशन जमा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
epfo
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने ग्राहकों को कई तरह फायदे मुहैया कराता है। इसमें बड़ी सुविधा सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (पीएफ) के रूप में मिलती है। अब ईपीएफओ ने इसके लिए नॉमिनेशन की सुविधा भी देनी शुरू कर दी है। अब ईपीएफओ का कोई भी सदस्य ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर लॉगिन कर के ईपीएफ, ईपीएस नॉमिनेशन को डिजिटल रूप से जमा कर सकता है।
विज्ञापन
जो भी लोग ईपीएफ खाताधारक हैं, इस बात का ध्यान रखें कि नए पीएफ नॉमिनेशन को दाखिल कर ईपीएफ या पीएफ खाते से जुड़े नामांकित व्यक्ति में बदलाव किया जा सकता है। अब कोई भी ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ खाते से जुड़े नॉमिनी को बिना ईपीएफओ से पूछताछ किए भी बदल सकता है। इसके लिए ग्राहक को नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
ईपीएफओ के ई-नॉमिनेशन में एक से अधिक लोगों को भी जोड़ा जा सकता है। ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से ईपीएफ और ईपीएस नॉमिनेशन जमा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन