फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   now railway minister issued new guidelines on food supplied by catering staff

रेल यात्रियों को मिलेगी खाने की मात्रा और कांट्रैक्टर की जानकारी, तत्काल लागू हुआ नियम

Thu, 21 Sep 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 21 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
now railway minister issued new guidelines on food supplied by catering staff

ट्रेन में सफर के दौरान खाने की क्वालिटी, कम मात्रा और ज्यादा पैसे चार्ज करने की शिकायतों से परेशान रेल मंत्रालय ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब कैटरिंग में लगे सभी सप्लायर या फिर कांट्रैक्टर को खाने की पैकिंग पर सभी तरह की जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी जोन को जारी पत्र में कहा गया है कि अब खाने के पैकेट पर सप्लाइयर का नाम, मात्रा, पैक करने की तारीख और खाना वेज है या फिर नॉनवेज इसकी जानकारी देनी होगी अभी खाने के पैकेट पर केवल वेज या फिर नॉनवेज की जानकारी होती है। 
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से लागू होगा नियम
इस नियम को रेलवे में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने भी ट्रेनों में चल रहे सभी वेंडर और स्टाफ को नए नियम की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरचार्जिंग से परेशान होते थे यात्री
ट्रेन में सफर के दौरान यात्री खाने की क्वालिटी के साथ-साथ ओवरचार्जिंग की शिकायत भी करते थे। अब रेल मंत्री के इस आदेश से कैटरिंग स्टाफ की मनमानी पर अंकुश लगेगा।  

now railway minister issued new guidelines on food supplied by catering staff
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के कैटरिंग स्टाफ को निर्देश दिया है कि वो तत्काल प्रभाव से यात्रियों द्वारा सफर के दौरान खरीदे जाने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सट्रा चार्ज न लें। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों द्वारा सर्विस के बदले टिप मांगने की प्रवृति पर भी रोक लगा दी है। 

पढ़ें- रेल यात्रियों को मिलेगा 50 में लंच, 30 में नाश्ता

इस हफ्ते जारी किए आदेश को रेलवे के सभी जोन में भेज दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रेलवे काफी समय से यात्रियों की इस समस्या को सुधारना चाहती थी, लेकिन पहली बार इस पर सख्त डेडलाइन लागू की गई है। 

नहीं किया लागू तो कैटरिंग स्टाफ पर लगेगा जुर्माना
आदेश को लागू करने के लिए रेलवे ने इस बार जुर्माने का प्रावधान भी किया है। अगर कैटरिंग स्टाफ के खिलाफ एक भी शिकायत मिली तो फिर ठेकेदार पर भी कार्यवाही होगी। अगर ज्यादा शिकायत मिली तो फिर ठेकेदार का कांट्रैक्ट भी रद्द किया जा सकता है। सोमवार से इस पर निगाह रखी जाएगी और यात्री इसके लिए फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर के जरिए भी स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 

राजधानी, शताब्दी में स्टाफ मांगता है बख्शीश
देश की ज्यादातर राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में चलने वाला कैटरिंग स्टाफ यात्रियों से सर्विस देने के नाम पर टिप मांगता है। अन्य मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में खाने-पीने का सामान रेलवे द्वारा निर्धारित कीमत से एक्सट्रा पैसा वसूला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed