फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   now hallmarking will be done on 24 carrat gold

अब 24 कैरेट सोने से बने जेवर भी होंगे हॉलमार्क युक्त

Thu, 23 Nov 2017 11:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
now hallmarking will be done on 24 carrat gold

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को 24 कैरेट सोने से बने आभूषणों के लिए हॉलमार्क मानक तैयार करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना सोने के लिए हॉलमार्क को अनिवार्य करने की है और परीक्षण प्रयोगशाला सहित इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि वर्तमान में, 14, 18 तथा 22 कैरेट के सोने से बने आभूषणों के लिए हॉलमार्क के संबंध में बीआईएस के मानक हैं। पहले 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाया जा सकता था। लेकिन अब विदेशों में मौजूद अत्याधुनिक तकनीक से 24 कैरेट सोने से आभूषण बनाना संभव हो गया है। इस श्रेणी के आभूषणों की भी मांग है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआईएस की गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। कई बार दूसरों की देखादेखी लोग गोल्ड की खरीददारी कर लेते हैं। ऐसा तब होता है जब गोल्ड का प्राइस सबसे कम स्तर पर पहुंच जाता है। लेकिन लोग ये नहीं सोचते हैं कि गोल्ड का प्राइस कब बढ़ेगा।


ऐसे में अगर 6 माह बाद गोल्ड का प्राइस नीचे चला जाता है तो निवेशक को नुकसान होता है। ऐसे में गोल्ड खरीदने में हमेशा समझदारी दिखानी चाहिए और अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed