फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Now buy Porsches, Mercs at prices 50% lower than their full-feature variants

जल्द ही सच हो सकता है पोर्श-मर्सिडीज खरीदने का सपना

Mon, 27 Mar 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Now buy Porsches, Mercs at prices 50% lower than their full-feature variants
पोर्श बॉक्सटर - फोटो : twitter
यदि आप भी सिलेब्रिटीज की तरह लग्जरी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जर्मनी स्पोर्ट कार कंपनी पोर्श और मर्सिडीज-बेन्ज ने अपनी पोर्टफोलियो में नए मॉडल जोड़े हैं। इनकी कीमत फुल-फीचर वाले मॉडल से आधी रखी गई है। टाटा मोटर भी इसी तरह की पहल कर सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, इन गाड़ियों में कुछ तरह की कमियां रहेंगी और ये पूरी तरह फुल परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगी। मगर कंपनियों का मानना है कि भारतीय सड़कों के हिसाब से यह गाड़ियां सफल साबित होंगी।
विज्ञापन


पिछले 6 महीने में पोर्श ने मैकेन आर4, 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन को 2 लीटर के इंजन के साथ लॉन्च किया है। इन गाड़ियों को कीमत 3 लीटर इंजन वाली गाड़ियों से 20 से 25 फीसदी कम है। इंजन हलका होने के कारण इनपर इंपोर्ट टैक्स 120 फीसदी ही लगता है। इससे पहले 170 फीसदी इंपोर्ट टैक्स लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह गाड़ियां से गाड़ियां नहीं कर रहीं पूरा प्रदर्शन

Now buy Porsches, Mercs at prices 50% lower than their full-feature variants
मर्सिडीज बेन्ज सी-क्लास
मर्सिडीज बेन्ज ने पिछले 12 महीनों में एस43एएमजी, एसएलसी 43एएसजी और जीएलई43 एएमजी लॉन्च की है। इनकी कीमत 63एएमजी सीरीज की तुलना में आधी है। ये गाड़ियां अब 3 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। इससे पहले कंपनी सिर्फ डीजल इंजन के साथ गाड़ियां उतारती थी।

कंपनी का कहना है कि इन गाड़ियों ने छोटे शहरों से भी ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है। देश में तेज से बढ़ रही करोड़पतियों की संख्या के चलते लोग महंगी गाड़ियों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि यदि सड़के दुरुस्त हो जाएं, ये गाड़िया प्रदर्शन के मामले में भी बढ़िया कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed