फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   note dealers exchanging old banned notes at a higher commission

500-1000 के पुराने नोट अब भी हो रहे हैं एक्सचेंज, एजेंट्स कमा रहे हैं बड़ा कमीशन

Wed, 14 Jun 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 14 Jun 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
note dealers exchanging old banned notes at a higher commission

नोटबंदी के इतने महीनों के बाद भी क्या आपके पास 500-1000 रुपये के पुराने नोट हैं? ये सवाल इसलिए भी जायज है क्योंकि कई नोट कमीशन एजेंट्स अभी भी पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के खेल में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


30 जून तक NRI बदल सकते हैं पुराने नोट
सरकार और आरबीआई ने विदेश में रहने वाले भारतीयों को 30 जून तक पुराने नोट जमा करने की सहुलियत दे रखी है। इसका फायदा एनआरआई करेंसी नोट को कमीशन पर बेचने-खरीदने का काम करने वाले एजेंट्स के साथ मिलकर उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


100 रुपये पर मिल रहे हैं 9 रुपये
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, हर 100 रुपये के पुराने नोट को 9 रुपये में खरीदा जा रहा है। यानी प्रत्येक 1 करोड़ रुपये के पुराने नोट देने पर 9 लाख रुपये के नए नोट एजेंट्स दे रहे हैं। ये पुराने नोट खरीदकर एजेंट्स एनआरआई लोगों को 1 फीसदी कमीशन मिलाकर के बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी प्रत्येक 1 करोड़ के पुराने नोट 10 लाख रुपये में एनआरआई खरीद रहे हैं और फिर ये आरबीआई में जमा कराये जा रहे हैं। हालांकि इस तरह के गोरखधंधे से आरबीआई अधिकारी अनजान हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह उनके अधिकारक्षेत्र से बाहर है। केवल पुलिस, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और ईडी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। 

आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार फेमा एक्ट के अनुसार एनआरआई केवल 25 हजार रुपये के पुराने नोट एक बार में जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed