फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   non-subsidy lpg price shoot up by 93 rupees, petrol-diesel price too at high level

बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 93 रुपये तक हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल फिर काटने लगे जेब

Wed, 01 Nov 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 01 Nov 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
non-subsidy lpg price shoot up by 93 rupees, petrol-diesel price too at high level

महीने की शुरुआत के साथ ही तेल मार्केटिंग कंपनियों ने लोगों को एक बार फिर से झटका दे दिया है। पहली नवंबर से जहां एक झटके में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में 93 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, वहीं महीनेभर में पेट्रोल-डीजल के दाम उछलकर फिर पुरानी कीमतों को छूने लगे हैं।

विज्ञापन


चार बड़े शहरों में हुआ एलपीजी सिलेंडर का यह प्राइस
इंडियन ऑयल ने अपनी वेबसाइट पर चार बड़े शहरों में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के नए रेट की घोषणा कर दी है। वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब यह सिलेंडर 742 रुपये, कोलकाता में 759.50 रुपये, मुंबई में 718.50 रुपये और चेन्नई में 750 रुपये में मिलेगा। जबकि बीते 1 अक्टूबर को इसका दाम क्रमशः 649 रुपये, 665.50 रुपये, 625 रुपये और 656.50 रुपये था। 
विज्ञापन

 

सब्सिडी वाले सिलेंडर में भी हुई बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिया है। दिल्ली में अब यह 495.69 रुपये, कोलकाता में 498.43 रुपये, मुंबई में 498.38 रुपये और चेन्नई में 483.69 रुपये में मिलेगा। 1 अक्टूबर को इसका दाम क्रमशः 491.13 रुपये, 493.83 रुपये, 493.80 रुपये और 479.11 रुपये था। खास बात ये है कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में यह बढोत्तरी इतनी खामोशी से की गई है की किसी को कोई खबर तक नहीं लगी और चुपचाप तेल कंपनियों की साइट पर बढ़ी कीमतें दर्शा दी गईं। 

वैट घटाने के बाद पेट्रोल हुआ 1.50 रुपये महंगा

non-subsidy lpg price shoot up by 93 rupees, petrol-diesel price too at high level

बता दें कि 3 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कटौती की थी। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल 70.88 रुपये था। 4 अक्टूबर को यह घटकर 68.38 रुपये हो गया था। 1 नवंबर को एक बार फिर से यह 69.14 रुपये हो गया है। इस हिसाब से ही देश के अन्य शहरों में फिर से दाम एक माह के पुराने स्तर से ज्यादा पर पहुंच गए हैं। 

डीजल भी पीछे नहीं
ये ही हाल डीजल का है। वैट कटौती की घोषणा से पहले 3 अक्टूबर को  दिल्ली में डीजल 59.14 रुपये था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 4 अक्टूबर को यह करीब 2.25 रुपये घटकर 56.89 हो गया था।

इसके बाद भी डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और 1 नवंबर को यह 57.73 रुपये हो गया है। कोलकाता में डीजल 60.39 रुपये, मुंबई में 60.32 रुपये और चेन्नई में यह 60.79 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed