फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   NITI Aayog vision all citizens in 2032 will have houses, cars, air conditioners

नीति आयोग ने बनाई योजना, 2032 तक सभी को मिलेगा घर, गाड़ी और एसी

Tue, 25 Apr 2017 02:31 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Tue, 25 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
 NITI Aayog vision all citizens in 2032 will have houses, cars, air conditioners

नी‍ति‍ आयोग की योजना अगर जमीन पर उतर गई तो साल 2032 तक देश के सभी नागरिकों को घर, गाड़ी और एसी मिल जाएगी। सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग की योजना है कि अगले 15 साल यानि 2013 तक देश के सभी नागरिकों को शौचालय, दोपहिया या कार, बिजली, एयर कंडीशनर और डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़ि‍या 2031-32 नाम से एक रिपोर्ट पेश की है। इस विजन डॉक्‍यूमेंट में साक्षर समाज और सभी के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवा की योजना बनाई गई है। इसमें और अधिक बड़ा सड़क नेटवर्क, रेलवे, जलमार्ग तथा एयर कनेक्टिविटी की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कैसा होगा 15 सालों में हमारा देश? PM मोदी की टीम इंडिया ने बुना सपना
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अनुमान लगाया गया है कि 2015-16 में 1.06 लाख रूपये प्रति व्यक्ति आय से 2031-32 में प्रति व्यक्ति आय 3 गुना बढ़कर 3.14 लाख हो जाएगी। इसके अलावा, इस विजन में ये भी कहा गया है कि 2015-16 में 137 लाख करोड़ रुपये के स्तर से देश का सकल घरेलू उत्पाद या अर्थव्यवस्था 2031-32 में 46.9 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।


विजन में कहा गया है कि केंद्रीय और राज्य के खर्च में 2031-32 में 92 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी जो कि 2015-16 में 38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 130 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-नीति आयोग की बैठक में योगी ने खोला मांगों का पिटारा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया के विचार को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्रियों का सहयोग मांगा था। वैश्विक बदलाव के अनुरूप व्यवस्था और कार्यप्रणाली में व्यापक और आमूलचूल बदलाव के जरिए न्यू इंडिया के निर्माण को सभी राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए प्रधानमंत्री ने इसके लिए 15 साल का रोडमैप भी पेश किया। प्रधानमंत्री ने बैठक में देश में व्यापक बदलाव के लिए 15 साल का रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की 15 साल की दृष्टि, 7 साल की रणनीति और तीन साल का कार्रवाई एजेंडा राज्यों को व्यापक लाभ देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed