फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nirmalya Kumar blog on Cyrus Mistry says he texted wife I am being sacked

साथी ने किया खुलासा, बर्खास्त किए जाने पर साइरस मिस्त्री ने पत्नी को किया था यह मैसेज

Sun, 22 Oct 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 22 Oct 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Nirmalya Kumar blog on Cyrus Mistry says he texted wife I am being sacked
साइरस मिस्त्री और रतन टाटा

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को जिस दिन हटाया गया उस दिन से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। 24 अक्टूबर 2016 को जब टाटा सन्स की बोर्ड मीटिंग में मिस्त्री को निकालने का फैसला लिया गया तो उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी को मैसेज करके बताया था कि मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है। यह बात निर्मलय कुमार ने शनिवार (21 अक्टूबर) को एक ब्लॉग लिखकर बताया है। वह मिस्त्री के वक्त में टाटा कंपनी में एक्जिक्यूटिव काउंसिल के सदस्य थे। कुमार को भी मिस्त्री के साथ ही निकाल दिया गया था।

विज्ञापन


इंफोसिस विवाद : क्या सिक्का चलेंगे मिस्त्री की राह पर?
विज्ञापन


कुमार ने लिखा है कि मिस्त्री को बाहर करने के लिए टाटा कोई और रास्ता भी चुन सकती थी। ब्लॉग में आगे लिखा गया है कि मिस्त्री का कॉन्ट्रेक्ट 31 मार्च 2017 को खत्म होने ही वाला था और ऐसे में टाटा पांच और महीने इंतजार करना चाहिए था। लिखा गया है कि मिस्त्री वाले पूरे प्रकरण से टाटा ग्रुप का नाम और ब्रांड भी काफी खराब हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार जो कि फिलहाल सिंगापुर की मैनेजमेंट कंपनी में मार्केटिंग के प्रोफेसर हैं, उन्होंने लिखा है कि टाटा ने आजतक मिस्त्री को निकालने का कोई सही और ठोस कारण नहीं बताया है। कुमार ने इस पूरे प्रकरण को टाटा के 148 साल के इतिहास में सबसे अजीब बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed