फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nirmala Sitharaman announce last tranche of Economic Package today coronavirus lockdown pm modi

आर्थिक पैकेज की आखिरी किस्त का आज सुबह 11 बजे एलान करेंगी वित्त मंत्री

Sun, 17 May 2020 08:53 AM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 May 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman announce last tranche of Economic Package today coronavirus lockdown pm modi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड-19 राहत पैकेज के पांचवे और आखिरी किस्त का ब्योरा देंगी। पिछले चार दिनों से वे शाम के चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार वे आज इन्फ्रास्ट्रक्चर (संरचना) और सरकारी कंपनियों (पीएसयू) से जुड़े कुछ बड़े एलान कर सकती हैं। पिछले चार दिनों से उनका जोर एमएसएमई, किसान, खेती और रिफॉर्म पर था। शनिवार को उन्होंने कोयला, मिनरल, रक्षा और एविएशन सहित आठ सेक्टर से जुड़ी घोषणाएं कीं।

विज्ञापन



कल की घोषणाओं में किसे क्या मिला
  • 50 कोल ब्लॉक निजी क्षेत्र को मिलेंगे, इसका राजस्व सरकार के साथ साझा करना होगा
  • एयर स्पेस का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा, एयरलाइन कंपनियों को सालाना 1000 करोड़ की बचत होगी 
  • रक्षा उत्पादन में मेक इन इंडिया, एफडीआई 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत होगा
  • स्पेस सेक्टर में भी निजी कंपनियों को मौके मिलेंगे
  • सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निजी क्षेत्र के लिए 8100 करोड़ रुपये 
  • केंद्र शासित प्रदेशों में ऊर्जा वितरण का काम निजी कंपनियों को दिया जाएगा
  • मिनरल सेक्टर में निजी निवेश बढ़ाया जाएगा
  • पीपीपी के जरिए रिएक्टर शुरू होंगे, किफायती इलाज पर रिसर्च शुरू हो सकेगी

अब तक किया 18 लाख 66 हजार करोड़ की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल को कहा था कि 1.70 लाख करोड़ के पैकेज और आरबीआई की घोषणाओं को मिलाकर 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज दिए जाएंगे। कोरोना के असर से लोगों और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए ये राहत दी जाएंगी। इस पैकेज में से अब तक 18 लाख 66 हजार करोड़ की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed