{"_id":"58ca71564f1c1b543232a13b","slug":"new-app-based-taxi-service-shakti-to-launch-in-delhi-ncr-in-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OLA-UBER से टक्कर लेने के लिए आ रही है एक और कैब सर्विस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
OLA-UBER से टक्कर लेने के लिए आ रही है एक और कैब सर्विस
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
नई ऐप सर्विस शक्ति के नाम से लांच होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में ओला-उबर से टक्कर लेने के लिए जल्द ही एक और कैब सर्विस लांच होने जा रही है। ऐप बेस्ड इस कैब सर्विस में ग्राहकों को बेहद कम रेट पर सर्विस मुहैया कराई जाएंगी। इस सर्विस को फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
कैब ड्राइवर यूनियन लांच करेगी सर्विस
दिल्ली में फिलहाल कैब चालकों की यूनियन चालक शक्ति की तरफ से सेवा कैब नाम से इस सर्विस को लांच किया जाएगा। 5000 कैब चालकों के साथ इस सेवा को 7 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से लेकर के 31 मार्च तक ड्राइवर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
ड्राइवर को देना होगा हर महीने केवल 700 रुपये
इस सेवा से जुड़ने वाले ड्राइवर को हर महीने केवल 700 रुपये देना होगा। इसके अतिरिक्त किसी तरह का कोई भी चार्ज कमीशन के तौर पर ड्राइवर से नहीं लिया जाएगा। अभी ओला और उबर ड्राइवर से प्रत्येक राइड पर 27 फीसदी कमीशन लेते हैं। इससे ड्राइवरों के पास ज्यादा पैसा नहीं बचता है। ऐप बेस्ड कंपनियों से जुड़े ड्राइवरों का कहना है कि अब उतनी कमाई नहीं होती है, जितनी पहले होती थी।
ओला जल्द ही उतारने वाली है मार्केट में अपनी कैब
इस इंडस्ट्री से जुड़े एक ड्राइवर ने बताया कि ओला जल्द ही अपने अटैच ड्राइवरों की गाड़ियों को हटाकर के अपनी खुद की गाड़ियां उतारने वाली है। यह गाड़ियां ड्राइवर ही चलाएंगे और किस्त व अन्य खर्चे भी ड्राइवर को ही वहन करने होंगे।
इसी साल फरवरी में ओला और उबर से जुड़े एक लाख से अधिक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे। ड्राइवरों ने तब दोनों कंपनियों से मांग की थी कि उन्हें बेहतर प्रोत्साहन मिले और इसके साथ ही ऐप के साथ नयी टैक्सियों को जोड़ना रोका जाए क्योंकि इससे उनकी बुकिंग (आमदनी) प्रभावित होती है।