फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   National Stock Exchange closed due to technological malfunction, investors get annoyed

तकनीकी खराबी की वजह से 2 घंटे बंद रहा NSE, वित्त मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Jul 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jul 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
 National Stock Exchange closed due to technological malfunction, investors get annoyed
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self

विज्ञापन

सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उस समय हड़कंप मच गया जब तकनीकी खराबी की वजह से स्टॉक मार्केट बंद हो गया। हालांकि NSE ने माहौल को संभालने की कोशिश की और लोगों को यह विश्वास दिलाया कि जल्दी ही स्टॉक मार्केट दोबारा शुरू हो जाएगा। लेकिन दोबारा शुरू होने के बाद मार्केट फिर से बंद हो गया।  

वहीं BSE ने कहा कि हम किसी भी तरह की तकनीकी खराबी का सामना नहीं कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक तक चढ़ा है। गौरतलब है कि NSE ने जब सुबह अपना काम शुरू किया था तब ट्रेड ऑर्डर और स्टॉक से जुड़ी चीजें अपडेट नहीं हो रही थीं। 

विज्ञापन



वहीं वित्त मंत्रालय ने मामले को गंभार बताते हुए कहा कि सेबी पूरे मामले की जांच कर रही है, यह मामला गंभार है। NSE पूरे मामले की रिपोर्ट सेबी को पेश करेगी। 




आइये आपको बताते हैं कि कितने बजे क्या हुआ

सुूबह 9.15 बजे- दोनों बाजारों का प्रीसेशन सत्र शुरू हुआ 

सुबह 9.30 बजे- मार्केट शुरू होने के बाद सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा लेकिन व्यापारियों ने F&O अपडेट न होने की शिकायत दर्ज की 

सुबह 9.45 बजे- NSE में तकनीकी गड़बड़ी की खबर लीक हुई 

सुबह 10 बजे- NSE ने तकनीकी गड़बड़ी की बात मानी

सुबह 10.22 बजे- NSE ने तकनीकी खराबी की आधिकारिक पुष्टि की  

सुबह 10.23 बजे- NSE ने कहा कि समस्या का समाधान किया जा चुका है। 10.30 बजे से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।  

सुबह 10.35 बजे- प्री ओपन सेशन बंद नहीं होगा 

सुबह 10.42 बजे- NSE ने दोबारा यह घोषणा की कि 11.15 बजे से दोबारा ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। 

सुबह 11.15 बजे- NSE मार्केट को दोबारा शुरू नहीं कर पायी। 

सुबह 11.24 बजे- साधारण मार्केट बंद हो गया

सुबह 11.38 बजे- NSE ने कहा कि बहुत जल्द समस्या का समाधान करेंगे

सुबह 12 बजे- NSE 12.30 बजे से ट्रेडिंग शुरू करेगी 

सुबह 12.03 बजे- प्री ओपनिंग सेशन 12.15 बजे से 12.22 बजे तक होगा। 

सुबह 12.17 बजे- NSE प्री ओपन ट्रेड की शुरूआत 

सुबह 12.19 बजे- निफ्टी प्री ओपन ऑर्डर की शुरूआत 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed