फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   MTNL claimed of 500 crore rupees to telecom department

नकदी संकट से जूझ रहे एमटीएनएल ने दूरसंचार विभाग पर किया 500 करोड़ रुपये का दावा

Tue, 12 Feb 2019 03:28 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 12 Feb 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
MTNL claimed of 500 crore rupees to telecom department

नकदी संकट से जूझ रही एमटीएनएल ने दूरसंचार विभाग से 500 करोड़ रुपये के दावों की मांग की है। सूत्र के अनुसार कंपनी ने संचार सेवाओं के प्रस्तुतीकरण और कर्मचारियों के भुगतान से संबंधी भरपाई समेत कई मामलों में दावों की मांग की है। दूरसंचार विभाग के सूत्र के अनुसार, कंपनी द्वारा किए गए दावे पिछले कई वर्षों के हैं और कंपनी द्वारा की गई इस मांग की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारी के अनुसार एमटीएनएल ने 2000-01 के बाद के मामलों के दावे उठाए हैं। इस सभी दावों को मिलाकर कुल राशि 500 करोड़ रुपये पहुंच जाती है। हालांकि कंपनी के लिए यह राशि भी काफी अहम है। कंपनी मौजूदा समय में मासिक आधार पर 180 करोड़ रुपये के सैलरी टैब पर काम करती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने जनवरी से मेहनताना का भुगतान नहीं किया है। एमटीएनएल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि विभाग से दावों की राशि की मांग की गई है, लेकिन यह मुश्किल से 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच होगी। मौजूदा वित्त वर्ष में सितंबर, 2018 तक कंपनी का राजस्व 1,229 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी को 1,802 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed