{"_id":"5941fabd4f1c1b8b3c8b4705","slug":"movies-ticket-to-cost-less-films-will-not-get-tax-free-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: मूवी टिकट होंगे सस्ते लेकिन फिल्में नहीं होंगी टैक्स फ्री","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GST: मूवी टिकट होंगे सस्ते लेकिन फिल्में नहीं होंगी टैक्स फ्री
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 जुलाई से लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स से उन लाखों लोगों को राहत मिलेगी, जो मल्टीप्लेक्स या फिर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में जाकर के फिल्म देखते हैं। हालांकि अब इससे उन फिल्मों को नुकसान होगा जिनको सरकार से टैक्स फ्री की छूट मिलती है।
जीएसटी काउंसिल ने सिनेमा टिकट के लिए दो स्लैब तय किए हैं। पहला स्लैब 28 फीसदी का है और दूसरा 18 फीसदी का तय किया गया है। 28 फीसदी टैक्स उन टिकट पर लगेगा, जिनका बेस प्राइस 100 रुपये से अधिक है। 100 रुपये से कम बेस प्राइस वाले सिनेमा टिकट पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा।
फिल्मों को नहीं मिलेगा टैक्स फ्री का स्टेटस
जीएसटी के लागू हो जाने के बाद अब कोई भी राज्य सरकार किसी फिल्म को टैक्स फ्री नहीं कर पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि टैक्स की नई दर तय होने के बाद टिकट के प्राइस काफी कम हो जाएंगे। अभी कई राज्यों में एंटरटेनमेंट टैक्स 30 फीसदी से लेकर के 125 फीसदी है।
विज्ञापन
ऐसे में जिन राज्यों में एंटरटेनमेंट टैक्स ज्यादा है वहां पर फिल्मों को टैक्स फ्री करने से फायदा मिलता है। लेकिन अब फिल्मों को राज्य सरकार द्वारा टैक्स फ्री करने के लिए किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं है।
वहीं जिन राज्यों में एंटरटेनमेंट टैक्स 30 फीसदी है, वहां पर जीएसटी लागू होने के बाद केवल सिंगल स्क्रीन थियेटर्स को फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके दाम काफी कम हो जाएंगे। हालांकि मल्टीप्लेक्स के टिकट प्राइस में मामूली अंतर मिलेगा।