फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan will open the cinemahall

मल्टीप्लेक्स के महंगे टिकटों से मिलेगी राहत, सलमान खोलेंगे सस्ते सिनेमाघर

Thu, 29 Sep 2016 03:19 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई। Updated Thu, 29 Sep 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
salman khan will open the cinemahall

सलमान खान इस दीवाली सिने प्रेमियों को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। वे सस्ती टिकट दर वाले सिनेमाघर खोल रहे हैं। इस सिने चेन का नाम 'बीइंग फिल्मी' होगा। टिकट की अधिकतम दर 150 रुपए होगी। इस बात की पुष्टि खुद उनके प्रॉडक्‍शन हाउस के अधिकारियों ने की है। पहले महाराष्ट्र के विभिन्‍न इलाकों में छह सिनेमाघर खोले जाएंगे। उसके बाद देश के बाकी राज्यों में भी उसी नाम से सिने चेन खोले जाएंगे। महाराष्ट्र के बाद दूसरा नंबर उत्तर प्रदेश का होगा। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेद्वी ने इसकी पु‌ष्टि की है।

विज्ञापन

salman khan will open the cinemahall
salman khan
उन्होंने कहा, 'सलमान खान ने खुद कहा कि वे जनता सिनेमाहॉल यानी सस्ती टिकट दरों वाले मल्टीप्लेक्स चेन यूपी में खोलेंगे। मुमकिन है कि नवंबर बाद से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में उस पर काम शुरू होगा। यह अच्छी पहल है।'  दरअसल देश में महंगी टिकट दर अफोर्ड करने वाले महज 10 फीसदी लोग ही हैं। बड़ी फिल्मों जैसे धूम 3, पीके या चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज़ के वीकेंड के बाद सोमवार को भी टिकट दर कम नहीं हुई थी। सलमान ने ‘जय हो’ की रिलीज के बाद सोमवार से टिकट दर बिलकुल ही नॉर्मल कर दी थी। बाजार को गहराई से समझने के बाद सलमान ने जनता मल्टीप्लेक्स बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed