फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   more than 50 crore dollars investment in Computer Gaming Industry in six months till January

कंप्यूटर गेमिंग उद्योग: जनवरी तक के छह महीनों में आया 54.4 करोड़ डॉलर का निवेश

Sun, 14 Mar 2021 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 14 Mar 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
more than 50 crore dollars investment in Computer Gaming Industry in six months till January
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में उपयोगकर्ताओं की जागरूकता और रुझान बढ़ने से कंप्यूटर गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में पिछले साल अगस्त से इस साल जनवरी के बीच 54.4 करोड़ डॉलर का निवेश आया। मापल कैपिटल एडवाइजर्स की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल-डेढ़ साल में देश में गेमिंग बाजार दो गुना हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 40 करोड़ लोग हैं, जो डिजिटल गेम में दिलचस्पी रखते हैं। इसे देखते हुए निवेशक इस कारोबार में पैसा लगाने के अवसर देख रहे हैं। कुल वैश्विक डिजिटल खेल गतिविधि का 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत से जुड़ा है।

विज्ञापन


मापल कैपिटल एडवाइजर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक पंकज कर्ण ने कहा, ‘हमारा मानना है कि निवेश बढ़ने और उपभोक्ताओं के आकर्षण के चलते भारत में गेमिंग क्षेत्र में अब नया उछाल आने वाला है। पूंजी की वृद्धि पर ध्यान देने वाले निजी शेयर पूंजी निवेशक बाजार में आने लगे हैं। गेमिंग कारोबार के क्षेत्र से पहला मजबूत सार्वजनिक शेयर निर्गम जल्दी ही आ सकता है। अब हर चरण में गेमिंग बाजार की कंपनियां अपेक्षाकृत अधिक पूंजी आकर्षित करने की स्थिति में आ रही हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अगले 12 से 18 महीनों में दो गुना हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि देश में खास कर उन गेम (डिजिटल खेल) के बारे में विनियामकीय स्पष्टताएं और नियमन में मजबूती लायी जाएगी, जहां वास्तविक रूप से धन दाव पर लगता है।’ इस क्षेत्र में पिछले छह सात महीनों में आए प्रमुख निवेश के मामलों में ड्रीम11 में 22.5 करोड़ डॉलर (सितंबर 2020), मोबाइल प्रीमियर लीग में नौ करोड़ डॉलर (नवंबर 2020) और नजारा टेक्नोलॉजीज में 6.8 करोड (जनवरी 2021) का मामला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे कोविड19 का खतरा दूर होने के बाद लोगों के कार्यालय व कार्यस्थल पर जाने से गेमिंग ट्रैफिक (उपयोग) प्रभावित हो सकती है, पर कुल मिला कर बाजार उभार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed