{"_id":"5f1e0adbf68b566d3e717bc5","slug":"money-laundering-and-terrorist-funding-review-postponed-to-next-year-in-india-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकी फंडिंग की समीक्षा अगले साल तक टली","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत में मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकी फंडिंग की समीक्षा अगले साल तक टली
Mon, 27 Jul 2020 04:29 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Money laundering
- फोटो : PTI
भारत में आर्थिक अपराध पर रोक लगाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को लेकर बहुप्रतीक्षित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की समीक्षा अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। अधिकारी ने बताया कि यह फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर वैश्विक संस्था के विशेषज्ञ जो समीक्षा करते हैं, वह इस साल सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित थी। पेरिस स्थित संस्थान ने भारत को इसकी जानकारी दे दी है कि अब इसका परीक्षण अगले साल जनवरी-फरवरी तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
एफएटीएफ मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली एक एक वैश्विक संस्था है, जो इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तैयार करती है।
विज्ञापन