फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Modi govt construct 10439 km road in his two years tenure

मोदी का लेखा जोखा, दो साल में बने 10439 किलोमीटर राजमार्ग

Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Modi govt construct 10439 km road in his two years tenure
भारतीय राजमार्गों का विकास - फोटो : Getty

केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -राजग- सरकार के दो साल में 10439 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण हो गया है, जबकि इस दौरान 17566 कलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ दिया गया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के पहले वर्ष में 7566 किलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ा गया था और 4410 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया गया।

विज्ञापन


दूसरे साल में यह गति बढ़ी और इस दौरान 10000 किलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ा गया। इस वर्ष 6029 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष केदौरान यह गति और बढ़ेगी क्योंकि अब प्रतिदिन प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण करने की योजना तैयार हो रही है। यही नहीं, देश में सड़क परियोजना के दायरे को बढ़ाते हुए मौजूदा 96 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग -एनएच- को दो लाख किमी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


 मंत्रालय के अनुसार संसद में नया सड़क सुरक्षा और परिवहन विधेयक लंबित रहते हुए भी सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लक्ष्य की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। इसी दिशा में ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं कि परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed