{"_id":"575ec6d34f1c1b7d3f11c311","slug":"microsoft-to-acquire-linkedin-for-26-2-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अरब डॉलर में लिंक्डइन को खरीदेगा माइक्रोसॉफ्ट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
26 अरब डॉलर में लिंक्डइन को खरीदेगा माइक्रोसॉफ्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन को 26 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि लिंक्डइन का अलग ब्रांड कायम रहेगा और उसकी खास वर्क कल्चर और स्वतंत्रता भी बनी रहेगी।
लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी जेफ वेयनर ही रहेंगे और माइक्रोसॉफ़्ट के सत्या नडेला की नीचे काम करेंगे। लिंक्डइन के चेयरमैन रीड हॉफमैन इस सौदे से सहमत हैं। ये माइक्रोसॉफ्ट की ओर से सबसे बड़ी कंपनी का टेकओवर है। हालाँकि माइक्रोसॉफ्ट एक-एक अरब से ज्यादा कीमत वाली 8 कंपनियों का टेकओवर कर चुकी है।
लिंक्डइन दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट है और इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने मोबाइल एप का नया वर्जन लॉन्च किया है जिसकी वजह से इसके यूजर्स में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया भर के 433 मिलियन से ज्यादा लोग लिंक्ड इन पर जॉब सर्चिंग से लेकर एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं। इनमें से ज्यादातर यूजर्स इसकी प्रीमियम सेवाओं का प्रयोग करते हैं जिनके लिए उन्हें पैसे भी देने होते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 2011 में स्काईप और 2013 में नोकिया को खरीदा था।