फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   know here the complete abcd of gst

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की A,B,C,D

Tue, 27 Jun 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
know here the complete abcd of gst
- फोटो : amar ujala
गुड्स एंड सर्विस टैक्स के लागू होने में अब एक हफ्ते से कम का समय बचा है। हम आपको आज बताने जा रहे हैं जीएसटी के बारे वो सब कुछ जिनके बारे में आपको आपके सवालों का जवाब नहीं मिला है। खासतौर पर व्यापारियों को बिजनेस करने के तरीके में होने वाले बदलाव में पूरी तरह से कोई जानकारी नहीं है। व्यापारियों का बिजनेस करने का तरीका काफी कुछ बदल जाएगा, क्योंकि वो जैसे पहले बिजनेस करते थे, वैसा नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


खरीद-बिक्री का रखना होगा रिकॉर्ड
ऐसे व्यापारी जो अपना पूरा बिजनेस कैश पर करते थे, उनको हरेक खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखना होगा। इसी से उनके इनपुट टैक्स क्रेडिट के बारे में पता चलेगा। 
विज्ञापन


इस तारीख को भरना होगा रिटर्न
व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने के लिए 15 दिनों की मोहलत मिलेगी। उदाहरण के तौर पर जुलाई के महीने में ट्रांजेक्शन का रिटर्न 15 अगस्त तक भरने की मोहलत मिलेगी। हालांकि सरकार ने फिलहाल केवल जुलाई महीने के रिटर्न के लिए  25 अगस्त तक की मोहलत मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्न भरने में हुई गलती, तो सुधारने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय 
जीएसटी एक्ट के अनुसार सरकार ने केवल जुलाई के लिए भरे गए रिटर्न में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए दो महीने का वक्त मिलेगा। अगस्त में भरे गए रिटर्न के लिए सरकार बाद में जानकारी देगी, कि उसमें गलती होने पर सुधारने के लिए कितना वक्त मिलेगा। 

know here the complete abcd of gst
- फोटो : Getty Images
छोटी बिक्री होने पर नहीं देना होगा किसी तरह का बिल
जीएसटी काउंसिल ने व्यापारियों को 1 रुपये से लेकर के 200 रुपये की बिक्री होने पर बिल देने से मुक्ति दे दी है। व्यापारी इस तरह की बिक्री के लिए पूरे दिन का एक बिल काट सकते हैं। वहीं अगर किसी ऐसे सामान की बिक्री हुई है, जिस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है वो इनवॉयस बिल की जगह बिल ऑफ सप्लाई बना सकता है। 

पुराने स्टॉक पर नहीं मिलेगा इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ
जीएसटी लागू होने के बाद अगर किसी व्यापारी के पास पुराना स्टॉक पड़ा है और उसका बिल नहीं है, तो उसको भी व्यापारी जीएसटी टैक्स स्लैब लगाकर के बेच सकता है। लेकिन इस पर उसे इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलेगा। 

गुड्स के लिए तुरंत जारी करना होगा बिल
जीएसटी में गुड्स और सर्विस सेक्टर में व्यापारियों को अलग-अलग रखा गया है। अगर कोई व्यापारी गुड्स में डील करता है तो उसको सामान की डिलीवरी से पहले बिल जारी करना होगा। सेवाओं के मामले में डिलीवरी के 30 दिनों के भीतर बिल भेजे जा सकते हैं।

छोटे कारोबारियों को नहीं रखना होगा अकाउंटेंट
छोटे कारोबारी जिनका टर्नओवर 75 लाख रुपये से कम है उनको अलग से सीए या फिर अकाउंटेंट रखने की जरुरत नहीं है। छोटे कारोबारियों के लिए मासिक या सालाना शुल्क पर बाजार में कई सीए या आईटी समाधान मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed